फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Message given to the youth to stay away from drugs by crossing the snow covered hills

Lahul News: बर्फ से ढकी पहाड़ियों को लांघकर युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Tue, 14 Mar 2023 05:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के चार जांबाज बेक कंट्री स्नो टूरिंग अभियान पूरा कर मंगलवार को अपने घर पहुंच गए हैं। इन युवाओं ने जान हथेली पर रखकर बर्फ से ढकी कई पहाड़ियों को लांघकर युवाओं को नशे से दूर और फिट रहने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन
Message given to the youth to stay away from drugs by crossing the snow covered hills
बेक कंट्री स्नो टूरिंग अभियान के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के चार जांबाज बेक कंट्री स्नो टूरिंग अभियान पूरा कर मंगलवार को अपने घर पहुंच गए हैं। इन युवाओं ने जान हथेली पर रखकर बर्फ से ढकी कई पहाड़ियों को लांघकर युवाओं को नशे से दूर और फिट रहने का संदेश दिया है। लाहौल घाटी के केलांग निवासी सोनम जांगपो और सुनील, पस्पराग से रिगजिन थरमांग और गुस्क्यार से अशोक मियां ने 7 मार्च को जिंगजिंगबार से बारालाचा के लिए अभियान को शुरू किया था। चार सदस्यों का यह दल जिंगजिंगबार से बारालाचा, टोगपो योंगमा, टोगपो से चंद्रताल सहित बर्फीली चोटियों को नापकर अभियान को पूरा कर कोकसर पहुंचे।

विज्ञापन


दल में शामिल केलांग पंचायत प्रधान सोनम जांगपो ने बताया कि उनका युवा पीढ़ी को संदेश है कि आज के युग में नशे से दूर रह कर फिट रहना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी कार्य को करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रह सकें। अभियान के दौरान उन्होंने जगह-जगह ग्लेशियर और बर्फ को देख चिंता जताते हुए कहा कि सभी को पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए। लाहौल-स्पीति में विंटर खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और युवा पीढ़ी को आगे आना होगा और पर्यटन से लोगों को फायदा होगा। दल के सदस्य सुनील, रिगजिन और अशोक ने बताया कि उनकी कोशिश है कि जिला में विंटर खेलों को बढ़ावा दिया जाए। उनकी इस कामयाबी पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed