Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meritorious students of Sanskrit Mahavidyalaya Fagli honored

Shimla News: संस्कृत महाविद्यालय फागली के मेधावी सम्मानित

Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Sanskrit Mahavidyalaya Fagli honored
महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में विधायक जनारथा ने बांटे पुरस्कार, एससीए पदाधिकारी भी पुरस्कृत
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां से बटोरी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संस्कृत महाविद्यालय फागली के शुक्रवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे।

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रामदत्त शर्मा ने की। समारोह में अतिरिक्त निदेशक विद्युत अनुराग पराशर, नगर निगम में नाभा वार्ड की पार्षद सिमी नंदा और फागली के पार्षद कल्याण सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इनके साथ ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र फागली की डॉ. सविता, पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. मुकेश कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य मुकेश शर्मा ने कॉलेज की सालभर की गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में छात्रों द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को भी दिखाया गया। उन्होंने महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने और महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर में लाए जा रहे बदलाव को सराहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कुल्लवी नाटी, संस्कृत गीतिका की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मनोनीत एससीए अध्यक्ष निकिता शर्मा, उपाध्यक्ष ललितमोहन, सचिव अंकुश शर्मा और सह सचिव रिया को भी नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष निकिता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





समारोह में ये मेधावी किए सम्मानित
महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में अकादमिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर पूजा, प्रिया, निकिता, ललित मोहन, अंकुश शर्मा, सक्षम मन्हास, दुष्यंत शर्मा, योगिता, एकता और संध्या को सम्मानित किया। इनके अलावा सांस्कृतिक प्रभारी ओजस्वी शर्मा, साक्षी देवी, क्रीड़ा प्रभारी नितिन शर्मा, सरीना, युवा पर्यटन प्रकोष्ठ प्रभारी तुषार, शिखा ठाकुर, एनएसएस छात्र प्रभारी हनीश शर्मा, रीतिका, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी हरिप्रिया, स्वच्छता प्रकोष्ठ प्रभारी छात्र प्रियांशु, प्रेषिता, सड़क सुरक्षा में चेतन शर्मा, हिमानी, इको क्लब से सौरव, भारती, रेड रिबन क्लब से चेतन्य शर्मा, चांद कुमारी को पुरस्कृत किया।


खेलकूद में इन्हें मिला सम्मान
खेलकूद में बैडमिंटन में समृद्धि, तमन्ना, हर्षिता और प्रेषित, जतिन, पियूष, हनीश, ओज्स्वी , अंशुल, केतन, अमन शर्मा और कल्पना को ऑल राउंडर के खिताब से नवाजा। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भारती, प्रीति, दीपिका, डिंपल, साक्षी, मीनाक्षी, रिया, संजना, दुष्यंत, ओजस्वी, कल्पना, सक्षम, हिमांशु, निकिता, परीक्षित, शालू, राहुल, शिखा ठाकुर, कार्तिक, अक्षत, कार्तिक, दुष्यंत, सक्षम, नवीन, महेंद, ललित, मोहन, हर्षिता, अक्षित, कीर्ति, मुस्कान, श्याम लता, रजत शर्मा, हनीश शर्मा, निशांत शर्मा, सांध्या और मोनिका आदि को नवाजा गया।


कॉलेज में लगेगा सोलर पैनल, विधायक ने दिए नौ लाख
शिमला। संस्कृत महाविद्यालय फागली के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि विधायक हरीश जनारथा ने कॉलेज में सोलन पैनल लाइट्स के लिए नौ लाख रुपये देने की घोषणा की और महाविद्यालय की चार दीवारी के निर्माण को आठ लाख देने की घोषणा की। उन्होंने प्राचार्य डाॅ. मुकेश शर्मा द्वारा उठाई पांच अलग-अलग विषयों में आचार्य कोर्स शुरू करने, कर्मकांड में दो साल का डिप्लोमा और संगीत विषय को अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू करवाने की मांग पर अनुमति दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक हरीश जनारथा ने फागली और वार्ड के लोगों और पार्षदों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना और कुछ का मौके पर निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article