फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   meritorious students awarded in Sainik School Sujanpur Tira hamirpur

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में नवाजे मेधावी, सतलुज सदन ने जीतीं चार ट्रॉफियां जीतीं

Wed, 23 Oct 2019 04:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
meritorious students awarded in Sainik School Sujanpur Tira hamirpur
- फोटो : अमर उजाला

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने बुधवार को 42वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर थे। उन्होंने साल भर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन डॉ. अमित कुमार पाल और उपप्रधानाचार्य विंग कमांडर जेएस परमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ने वीर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके की।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। स्कूल के बच्चों ने एरोबिक्स, लिलिपुट डांस, मास पीटी, हाई हॉर्स, टैब्लेओ, फार्मेशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैंड की धुनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की उपलब्धियों को मुख्य अतिथि के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल ने बहु प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्रॉफी हासिल की है। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सत्र 2018-19 की विभिन्न गतिविधियों में इनाम और ट्रॉफियां प्रदान कीं। स्कूल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी मेजर सुधीर वालिया कॉर्क हाउस ट्रॉफी से सतलुज हाउस को सम्मानित किया गया।

meritorious students awarded in Sainik School Sujanpur Tira hamirpur

जीओसी इन सी वेस्टर्न कमांड ट्रॉफी फॉर अकादमिक एक्सिलेंस भी सतलुज सदन के खाते में गई। एनडीए ट्रॉफी के अलावा प्राइमरी एक्टिविटी के लिए दी जाने वाली ट्रॉफी भी सतलुज सदन ने अपने नाम की। कैप्टन नितिन गौतम मेमोरियल लिटरेरी टॉफी रावी सदन ने जीती।

माइनर गेम्स ट्रॉफी चिनाब सदन ने जीती। कैडेट विपुल चंद्र मेमोरियल ट्रॉफी के लिए स्कूल कैडेट कैप्टन रघुविंदर प्रताप सिंह को चुना गया। एनसीसी बेस्ट कैडेट के लिए आर्मी विंग में कैडेट प्रत्यूष गौतम, एयर फोर्स विंग में कैडेट अमन कुमार और नेवी विंग में कैडेट अंशुल वर्मा को सर्वोत्तम कैडेट के लिए सम्मानित किया गया। 

कक्षा 10 में सीबीएससी में सत्र 2018-19 सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले 17 छात्रों को लाल रंग के कोट के सम्मानित किया गया। कैडेट ओजस कक्षा नौवीं ब्यास सदन को उनकी लिखी पुस्तक क्लेयरिंग द कॉस्मिक मेसेस, जिसकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सराहना की थी, के लिए सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed