{"_id":"651ac6f8e10ab2bf6207eae7","slug":"merit-list-of-86-vacant-seats-of-md-ms-and-dnb-released-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi news: एमडी, एमएस और डीएनबी की 86 खाली सीटों की मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi news: एमडी, एमएस और डीएनबी की 86 खाली सीटों की मेरिट लिस्ट जारी
Mon, 02 Oct 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Oct 2023 07:06 PM IST
सार
मंगलवार को विवि तीसरे राउंड के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। यहां पर प्रबंधन कोटे के लिए करीब 600 और एनआरआई कोटे के लिए 54 अभ्यार्थियों को दावेदार बनाया है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमडी, एमएस और डीएनबी की 86 खाली सीटों के लिए अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी की ओर से अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। इस मेरिट सूची में अलग-अलग कोटे की सीटों के लिए 1,190 अभ्यर्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किए हैं। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को श्रेणियों के मुताबिक ही शामिल किया है। मंगलवार को विवि तीसरे राउंड के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। यहां पर प्रबंधन कोटे के लिए करीब 600 और एनआरआई कोटे के लिए 54 अभ्यार्थियों को दावेदार बनाया है।
विज्ञापन
वहीं एचपी कोटे की सीटों के लिए भी 500 से अधिक नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किए हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा कि सूची में शामिल कितने उम्मीदवारों को सीटों का आवंटन होगा। इस बारे में अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमडी, एमएस और डीएनबी के तीसरे राउंड में 86 सीटों को भरने के लिए तीसरे राउंड की काउंसलिंग में 1,190 अभ्यर्थियों को शामिल किया है। मंगलवार को सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
इन डिग्रियों में सीटें चल रहीं खाली
बता दें कि एमएस, एमडी और डीएनबी में खाली चल रही 86 सीटों में एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, पेडियाट्रिक, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, फिजिस्ट्री, रेडियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री की डिग्रियां हैं। इसमें जनरल, एससी, एसटी श्रेणियों के लिए यह सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन