फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Merchant caught selling gold worth 42 lakh without bill in Nalagarh

Solan: नालागढ़ में बिना बिल 42 लाख का सोना बेचते पकड़ा व्यापारी

Thu, 01 Dec 2022 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 07:51 PM IST
सार

विभाग के सहायक आयुक्त पवन कुमार और सहायक अधिकारी पवन धीमान नालागढ़ ने व्यापारी से बिल के बारे में पूछताछ की तो वह कोई भी ईवे बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। व्यापारी को अन्य कारोबारियों तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया।

विज्ञापन
Merchant caught selling gold worth 42 lakh without bill in Nalagarh
सोने के गहने(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नालागढ़ बाजार में बिना बिल के सोने के गहने बेचते हुए व्यापारी को पकड़ा है। पकड़े गए सोने की कीमत 42 लाख रुपये है। विभाग के सहायक आयुक्त पवन कुमार और सहायक अधिकारी पवन धीमान नालागढ़ ने व्यापारी से बिल के बारे में पूछताछ की तो वह कोई भी ईवे बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। व्यापारी को अन्य कारोबारियों तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया। पकड़े गए सोने का वजन 850 ग्राम है। इस पर 2,52000 रुपये जुर्माना जीएसटी एक्ट के तहत लगाया गया।

विज्ञापन


विभाग ने जुर्माने की राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया। राज्य कर विभाग के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यापारी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। इस तरह की सूचनाएं उन्हें पहले से ही मिल रही थीं कि व्यापारी बिना बिल के सोना बेच रहा है। इस पर विभाग ने पहले ही योजनाबद्ध तरीके से सराफा बाजार में आने से पहले ही उसे दबोच लिया। मौके पर ही जुर्माना किया और जुर्माना लेने के बाद उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed