{"_id":"57cd21bc4f1c1b3d3b317309","slug":"mega-kullu-nati-named-pride-of-kullu-ill-not-be-performed-this-year-dussehra-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार दशहरा उत्सव में नहीं होंगे 'गिनीज रिकॉर्ड' की इस कला के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार दशहरा उत्सव में नहीं होंगे 'गिनीज रिकॉर्ड' की इस कला के दीदार
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल महिलाओं की प्राइड ऑफ कुल्लू के दीदार नहीं होंगे। दशहरा उत्सव कमेटी ने इस बार दशहरा उत्सव के प्राइड ऑफ कुल्लू का नाम हटा दिया है। 11 से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने भी बैठकों का दौर तेज कर दिया है। बीते दो दशहरा उत्सव में बेटी है अनमोल थीम पर हुई प्राइड ऑफ कुल्लू (पारंपरिक कुल्लवी नाटी) के पहले साल 2014 में 8540 महिलाओं ने नृत्य कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। साल 2015 को 9892 महिलाओं ने कुल्लवी नाटी डालकर एक नया इतिहास रचा था। नाटी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इस बार दशहरा उत्सव में न तो देशी-विदेशी सैलानी और न ही स्थानीय लोग इस नाटी का दर्शन कर सकेंगे। इसके बदले दशहरा कमेटी ने रथ मैदान में 15 अक्तूबर को सामूहिक नाटी रखी है। इसमें महिला और पुरुष पारंपरिक कुल्लवी परिधानों में लोकनृत्य करेंगे। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान ने कहा कि लोगों के मनोरंजन को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कलाकेंद्र में तीन साल बाद होंगी लोकनृत्य स्पर्धा
ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में तीन साल से बंद वाद्ययंत्र एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता इस बार शुरू होगी। दिन के समय होने वाली स्पर्धा में जिले के दर्जनों सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी दलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
खेलों में होंगी वॉलीबाल व रस्साकशी
हर साल दशहरा में ग्रामीण खेलों का आयोजन होता है। इस बार राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। इसमें दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, हिमाचल पुलिस, हिमाचल एजी, स्पोर्ट्स हॉस्टलों के अलावा देशभर के अन्य हिस्सों की टीमें भाग लेंगी। महिला रस्साकशी का भी आयोजन होगा।