CBI रेड से बदला माहौल, राज्यपाल से मंत्रियों की मीटिंग टली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सीबीआई कार्रवाई के बाद राज्यपाल से मंत्रियों की मीटिंग टल गई है। यह बैठक राजभवन में बुधवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बैठक बुलाई थी। इसमें सात मंत्रियों को बुलाया गया था मगर अब राज्य में बदला सियासी माहौल इस बैठक के टलने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
इस बैठक में राज्यपाल ने प्रदेश से संबंधित चार एजेंडों नशाखोरी, स्वच्छता, जैविक खेती-गौरक्षा और छुआछूत विषयों पर चर्चा करनी थी। राजभवन शिमला में इस तरह की बैठक पहली बार बुलाई गई थी। उल्लेखनीय है कि बैठक में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाज के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से भी लोग बुलाए गए थे। चारों एजेंडों से संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारियों को भी बुलाया गया था।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत आचार्य ने ‘अमर उजाला’ को बताया था कि प्रदेश में इन चारों एजेंडों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इसीलिए 30 सितंबर को राज्य स्तरीय बैठक बुलाने की बात राज्यपाल ने कही थी। इस बैठक के बाद राज्यपाल ने खुद जिला स्तर पर भी बैठकें लेने की योजना बनाई थी।
इन मंत्रियों को बुलाया था
इन मंत्रियों को बुलाया था बैठक में
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा, श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल और आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह।
किस मंत्री ने क्या जवाब दिया
बुधवार को राजभवन में बैठक नहीं होगी। जब बैठक रखी जाएगी तो सूचित कर दिया जाएगा।- पुष्पेंद्र राजपूत, सचिव, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
मुझे बैठक में बुलाया गया है। मैं जाने को तैयार था। इस बैठक के स्थगित होने की मंगलवार शाम तक सूचना नहीं मिली।- कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
मुझे बैठक के बारे में और इसके स्थगित होने की सूचना नहीं है। मैं शिमला से बाहर व्यस्त हूं।- सुजान सिंह पठानिया, कृषि मंत्री, हिमाचल सरकार