फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meenakshi Devi took the oath as CSCA President at Ani College

Shimla News: आनी कॉलेज में मीनाक्षी देवी ने ली सीएससीए के अध्यक्ष पद की शपथ

Fri, 09 Oct 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Devi took the oath as CSCA President at Ani College
देशराज उपाध्यक्ष, रुचिता महासचिव और स्नेहा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) की नवनियुक्त कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मीनाक्षी देवी ने केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए शपथ ली। इनके अलावा देशराज को उपाध्यक्ष, रुचिता को महासचिव और स्नेहा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त निशा ठाकुर, ईशा, दामिनी शर्मा, नेहा, छ्याल सिंह, शब्बू कुमारी, करण सिंह और संगम कश्यप ने विभिन्न कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में शपथ ग्रहण की। इसी क्रम में अक्षय को रोवर प्रतिनिधि और साक्षी चौहान को रेंजर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। अक्षय कुमार और रिया कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रतिनिधियों के रूप में, जबकि तनिका और रविंद्र ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रतिनिधियों के रूप में शपथ ली। पंकज और चांदनी को सांस्कृतिक प्रतिनिधि तथा गौरव ठाकुर और कशिश को खेल प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, भूमिका धीमान और रनिका ने क्लब एवं सोसाइटी के छात्र प्रतिनिधियों के रूप में कार्यभार संभाला। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास में छात्र संघ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में सभी पदाधिकारियों को अनुशासन, कर्मठता और ईमानदारी जैसे मूल्यों को अपनाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed