{"_id":"626292b9e2afe71768024fc5","slug":"medical-university-nerchowk-first-semester-examinations-of-b-sc-nursing-from-may-schedule-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक: बीएससी नर्सिंग के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मई से, शेड्यूल जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक: बीएससी नर्सिंग के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मई से, शेड्यूल जल्द
Fri, 22 Apr 2022 05:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:04 PM IST
सार
मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक पहली बार यह परीक्षा करवाने जा रहा है। इस बार सेमेस्टर सिस्टम के माध्यम से यह परीक्षाएं होंगी। जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। पहले यह परीक्षाएं साल में एक बार होती थी, अब हर छह माह बाद होंगी।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बीएससी नर्सिंग के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मई से शुरू होने जा रही हैं। मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक पहली बार यह परीक्षा करवाने जा रहा है। इस बार सेमेस्टर सिस्टम के माध्यम से यह परीक्षाएं होंगी। जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। पहले यह परीक्षाएं साल में एक बार होती थी, अब हर छह माह बाद होंगी। विवि परीक्षाएं करवाने की तैयारियों में जुट गया है। परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी और किसी तरह की डिवाइस को अंदर नहीं ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
दो सरकारी और 20 निजी नर्सिंग कॉलेजों को मिलाकर कुल 31 नर्सिंग कॉलेज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधीन हैं। इन सभी कॉलेजों के पाठ्यक्रम, परीक्षाओं और नतीजों को मेडिकल विवि की ओर से ही संचालित किया जाता है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि मई में बीएससी नर्सिंग के पहले सेमेस्टर की परीक्षा करवाई जाएंगी। इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। इसका शेड्यूल जल्द जारी होगा।
विज्ञापन
पोस्ट बेसिक, एमएससी नर्सिंग का स्वरूप पहले जैसा
बीएससी नर्सिंग का स्वरूप बदल गया है। इसे अब सेमेस्टर वाइज लागू किया गया है। हालांकि, अभी पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग का स्वरूप नहीं बदला है। यह पहले की तरह ही है। पोस्ट बेसिक नर्सिंग दो साल की होती है और इसमें वार्षिक परीक्षा एक साल बाद होती है। वहीं एमएससी नर्सिंग तीन साल की होती है। इसमें भी परीक्षाएं एक साल की ही होती हैं।
विज्ञापन