{"_id":"614df6078ebc3e09db146b28","slug":"medical-equipment-park-to-be-built-in-nalagarh-himachal-center-approves-10000-people-will-get-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नालागढ़ में बनेगा चिकित्सा उपकरण पार्क, केंद्र ने दी मंजूरी, 10000 लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नालागढ़ में बनेगा चिकित्सा उपकरण पार्क, केंद्र ने दी मंजूरी, 10000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM IST
सार
मेडिकल डिवाइस पार्क में 5000 करोड़ का निवेश होगा और 20000 करोड़ का सालाना टर्न ओवर होगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों में प्रदेश के 10000 लोगों को रोजगार मिलेगा। पूरे देश में सिर्फ चार मेडिकल डिवाइस पार्क बनने हैं।
विज्ञापन
नालागढ़ में बनेगा चिकित्सा उपकरण पार्क(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से जिला सोलन के नालागढ़ के लिए चिकित्सा उपकरण पार्क मंजूर कराने में कामयाबी हासिल कर ली है। यह पार्क 265 एकड़ जमीन पर 266.95 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा। केंद्र सरकार पार्क बनाने के लिए 100 करोड़ की ग्रांट इन एड जारी करेगी। शेष 160.95 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार खर्च करेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क में 5000 करोड़ का निवेश होगा और 20000 करोड़ का सालाना टर्न ओवर होगा।
विज्ञापन
मेडिकल डिवाइस पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों में प्रदेश के 10000 लोगों को रोजगार मिलेगा। पूरे देश में सिर्फ चार मेडिकल डिवाइस पार्क बनने हैं। केंद्रीय केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार देश में चार मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए राज्यों की ओर से दी गई प्रोजेक्ट रिपोर्टों के आधार पर प्रदेश के नालागढ़ में एक पार्क स्वीकृत हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेश के लिए पार्क मंजूर करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
मेडिकल क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का होगा उत्पादन
प्रदेश की पहले ही फार्मा उद्योगों के हब के रूप में अपनी पहचान है। मेडिकल डिवाइस पार्क बनने से यहां पर मेडिकल क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का उत्पादन होगा। इस पार्क के विकसित होने से नालागढ़ की पहचान मेडिकल उपकरण बनाने वाली इकाइयों के रूप में भी हो सकेगी।
विज्ञापन