फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical college on fire due to short circuit at nahan sirmour

मेडिकल कॉलेज में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों ने ऐसे बचाई जान

Thu, 25 Jan 2018 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 25 Jan 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
 medical college on fire due to short circuit at nahan sirmour

डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की इमारत में बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर के इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी। 

विज्ञापन


आग फैलने के डर से भवन के विभिन्न वार्डों के 78 मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। हालांकि, दो घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से लगभग चार लाख का नुकसान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि, प्रबंधन ने नुकसान का आकलन करने के लिए बिजली और लोक निर्माण विभाग की टीम गठित कर दी है। मेडिकल कॉलेज के इलेक्ट्रिकल पैनल में सुबह लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते इसका धुआं भवन की चौथी मंजिल तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर ऐसे पाया काबू, तोड़ने पड़े शीशे

 medical college on fire due to short circuit at nahan sirmour

खिड़कियों और गैलरी में लगे तमाम शीशे तोड़ने पड़े। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने पूरा भवन खाली करवाया। मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, टीबी वार्ड, गायनी वार्ड और चिल्ड्रन वार्ड के 78 मरीजों को दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया। जैसे-तैसे भागकर मरीजों और तीमारदारों ने अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि जहां पर शॉर्ट सर्किट हुआ उस कमरे को एक तरह से स्टोर बनाया गया था। कई ज्वलनशील चीजें वहां रखी गई थीं। शॉर्ट सर्किट होने पर इन वस्तुओं ने आग में घी का काम किया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से दो दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जना सका। अस्पताल का अमला भी राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटा रहा।

नुकसान का किया जा रहा आकलन

 medical college on fire due to short circuit at nahan sirmour

उधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए फुलप्रूफ इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आग की वजह शॉट सर्किट था। मौसम खराब होने के दौरान बिजली चमकने के बाद अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरे पैनल में आग लग गई। फायर अफसर मेहर चंद ने बताया कि आग से करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed