फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical college hamirpur foundation stone will be laid Online by cm jairam

ऑनलाइन होगा इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास, इनको नहीं दिया न्योता

Thu, 14 Jun 2018 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 14 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
medical college hamirpur foundation stone will be laid Online by cm jairam

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 जून को हमीरपुर दौरे पर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वह  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर हमीरपुर से ही ऑनलाइन रखेंगे।

विज्ञापन


वह जोलसप्पड़ पंचायत के गांव थाई में बनने वाले मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास करने नहीं जाएंगे। बेशक जिला प्रशासन की तरफ से जोलसप्पड़ में शिलान्यास कार्यक्रम के लिए ईंटों की चिनाई का कार्य शुरू करवाया गया था, लेकिन आधी दीवार बनने के बाद शेष कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि इस सरकारी कार्यक्रम का नादौन के स्थानीय विधायक को कोई निमंत्रण या सूचना नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री शनिवार को प्रात: 10:40 बजे हमीरपुर स्थित एनआईटी हैलीपैड पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 250 बिस्तरों की क्षमता वालेे अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात हमीरपुर से ही ऑनलाइन गांव थाई में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर की आधारशिला रखेंगे।


इसी संस्थान के आवासीय खंड का लोकार्पण करने के उपरांत हमीरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स को भी संबोधित करेंगे

मुझे कोई न्योता नहीं मिला : सुक्खू

medical college hamirpur foundation stone will be laid Online by cm jairam

उपायुक्त  डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेडिकल कॉलेज का हमीरपुर से ही शिलान्यास करेंगे। जोलसप्पड़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला हमीरपुर से रखी जाएगी। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज को यूपीए सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे गुलाम नवी आजाद से नादौन के लिए स्वीकृत करवाया है।

उन्हें शिलान्यास कार्यक्रम के लिए अभी तक कोई निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। मुख्यमंत्री बेशक ऑनलाइन ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करें, लेकिन शिलान्यास पट्टिका पर स्थानीय विधायक का नाम प्रोटोकॉल के तहत अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed