फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical college chamba launched mobile app for medical slip

मोबाइल ऐप पर पर्ची बनाने वाला ये पहला मेडिकल कॉलेज बना, मरीजों को ऐसे मिलेगा लाभ

Wed, 24 Jan 2018 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
medical college chamba launched mobile app for medical slip

अब यहां लोगों को पर्ची बनाने के लिए लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। हिमाचल में मोबाइल ऐप के जरिये पर्ची बनाने वाला चंबा मेडिकल कॉलेज पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है। मंगलवार को मोबाइल ऐप का शुभारंभ विस उपाध्यक्ष हंसराज ने किया। 

विज्ञापन


मोबाइल ऐप पर पर्ची बनने से इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को पर्ची बनाने के लिए लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मोबाइल ऐप पर पर्ची बनाकर सीधे डॉक्टर के पास जाकर जांच करवा सकेंगे। साथ ही उन्हें पर्ची काउंटर पर धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


इंटरनेट का इस्तेमाल न करने वाले मरीजों की पर्चियां रूटीन की तरह ही पर्ची काउंटर पर बनेंगी। प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में अभी तक इस तरह के मोबाइल ऐप की सुविधा नहीं है। ऐसे में चंबा में इस सुविधा के शुरू होने से चंबा जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग यहां से डाउनलोड कर सकेंगे मोबाइल ऐप

medical college chamba launched mobile app for medical slip

मोबाइल ऐप को लोग प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर पर जाकर जीएमसीएच चंबा टाइप करना होगा। इसके टाइप करते ही मोबाइल ऐप सामने आएगा। इसे मोबाइल पर इंस्टाल करने के बाद ऑनलाइन डॉक्टर से बुकिंग ली जा सकेगी।

मरीज को मोबाइल ऐप पर अपना नाम, बीमारी, संबंधित ओपीडी का नाम और ई-मेल पता भरना होगा। इसके बाद मरीज की पर्ची बनकर मेल में सेंड हो जाएगी। इसे मरीज प्रिंटर के जरिये निकाल सकता है।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी, एचओडी एमएल शर्मा, सदर के विधायक पवन नैयर, भरमौर के विधायक जिया लाल, भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल व भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, भाजपा जिला महासचिव दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

ऐप को लेकर काफी समय से हो रहा था प्रयास : डॉ. ओहरी 

medical college chamba launched mobile app for medical slip

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मोबाइल ऐप लांच करने को लेकर उनकी ओर से काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। अब पढ़े-लिखे लोग इस ऐप की मदद से ऑनलाइन पर्ची बना पाएंगे। उन्हें पर्ची काउंटर पर कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। 

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन बधाई का पात्र : हंसराज 
विस उपाध्यक्ष हंसराज ने मोबाइल ऐप लांच करने को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया बनाने को लेकर कई योजनाएं चला रहे हैं। इस कड़ी में चंबा में इस तरह का ऐप लांच होना अपने आप में एक उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed