फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical camp at krishnanagar

कृष्णानगर में जांचा 201 लोगों का स्वास्थ्य

Sun, 14 Sep 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Sep 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
medical camp at krishnanagar

कृष्णानगर में रविवार को मेडिकल कैंप लगाया गया। डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा के लिए रेड क्रास सोसाइटी हर स्तर पर सहायता दे रही है।

विज्ञापन


शिविर के माध्यम से कृष्णानगर और आसपास के क्षेत्र के 201 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उपायुक्त ने बताया कि शिविर में 61 लोगों के रक्त की एचबी जांच भी की गई। लोगों को विभिन्न प्रकार की दवा का भी मुफ्त वितरण किया गया।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से डा. नलनीश ठाकुर डा. आरसी नेगी और डा. आशा नेगी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। नेत्र विशेषज्ञ ने लोगों की आंखों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डी.के. रतन, पूर्व महापौर सोहन लाल, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद, वाल्मिकी सभा के अध्यक्ष पन्ना लाल, महा सचिव राजपाल, पार्षद रजनी सिंह,अस्पताल कल्याण शाखा कमेटी के सदस्य सुविधा वर्मा, पूजा डोगर इत्यादि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed