फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mdm workers protest in himachal

बारिश के बीच गरजे मिड डे मील वर्कर, इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Sep 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Sep 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
mdm workers protest in himachal

मिड डे मील वर्करों ने सोमवार को बारिश के बीच जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। भारी बारिश की चेतावनी के चलते सरकारी स्कूलों में सोमवार की छुट्टी घोषित होने से स्कूलों में हड़ताल का खासा असर नहीं हुआ।

विज्ञापन


मिड डे मील वर्कर यूनियन ने जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर जिला उपायुक्तों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे। सीटू से संबद्ध यूनियन की अध्यक्ष कांता महंत ने बताया कि बीते नौ साल से मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


साल 2013 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी करने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक यह बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस मांग को लेकर यूनियन दिल्ली में कई बार प्रदर्शन कर चुकी है लेकिन केंद्र सरकार सुध नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई के इस दौर में एक हजार रुपये के मानदेय में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और आशा वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की लेकिन मिड डे मील वर्करों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।


महंत ने केंद्र सरकार से मिड डे मील वर्करों के मानदेय में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी करने, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के मुताबिक उन्हें पक्का करने, ग्रेच्युटी तथा पेंशन सुविधा देने और नौकरी से संबंधित 25 बच्चों की शर्त को हटाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed