{"_id":"610d7a0d8ebc3ead9e061ec2","slug":"mca-student-arrested-with-chitta-shimla-news-sml3795202146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से एमसीए का छात्र हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से एमसीए का छात्र हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की प्रतियोगी परीक्षा देने गया था चंडीगढ़, दिल्ली से लेकर आया नशीला पदार्थ, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एसआईयू टीम ने एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है। इसकी पहचान प्रकाश अवस्थी (29) जाखू निवासी के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से 5.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी एचआरटीसी बस से शिमला आते वक्त नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्त में चढ़ा।
पुलिस के मुताबिक एसआईयू प्रभारी अंबी लाल राणा के नेतृत्व में टीम टुटू बाइफरकेशन के पास गश्त पर थी। इसी बीच सोलन की तरफ से आ रही एचआरटीसी बस को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें तलाशी के दौरान युवक से हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर से बैंक की प्रतियोगी परीक्षा देने चंडीगढ़ गया था। इसके पास से दिल्ली का टिकट मिला है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन लेकर आया है। हैरानी की बात है कि निजी विश्वविद्यालय से एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवक नशे की लत में पड़ गया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।