फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC will fine for water wastege

पानी की टंकी ओवरफ्लो तो भुगतनी पड़ेगी ये सजा

Thu, 03 Apr 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Apr 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
MC will fine for water wastege

शहर में पीने के पानी की बर्बादी और लीकेज को रोकने के लिए नगर निगम ने टास्क फोर्स गठित करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पीने का पानी बर्बाद करने वालों को अब सिर्फ चेतावनी देकर ही नहीं छोड़ा जाएगा। नगर निगम ने पुराने नियमों से बाज नहीं आ रहे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला लिया है।

इसके तहत जिस उपभोक्ता की पानी की टंकी ओवर फ्लो होते हुए पाई गई, उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

साथ ही पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। उपभोक्ता अगर दूसरी बार भी पकड़ा गया तो जुर्माने की राशि बढ़ाकर पांच हजार की जाएगी।

इसके अलावा गाड़ियां धोने, बगीचों में सिंचाई करने और किसी भी अन्य तरीके से पानी की पाइपें खुले में छोड़कर पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ भी अभियान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में लीकेज की समस्या को भी जांचा जाएगा। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि निगम सदन के आदेशानुसार टास्क फोर्स गठित करने की प्र्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू कनेक्शन का दुरुपयोग मंजूर नहीं

पीने के पानी के घरेलू कनेक्शन से अगर कोई उपभोक्ता कामर्शियल काम करता हुआ पकड़ा गया तो नगर निगम दस हजार जुर्माना वसूल करेगा।

पानी की कनेक्शन जारी करने की तारीख से उपभोक्ता से व्यवसायिक दरों पर घरेलू कनेक्शन से रिवाइज बिल वसूला जाएगा।

साथ ही एमसी की मेन पाइप लाइन से पानी चुराते हुए अगर कोई उपभोक्ता पकड़ा गया तो नगर निगम प्रशासन बीस हजार रुपये का जुर्माना ठोकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed