फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mc taken action on night construction

मेयर के वार्ड में रात को सड़क पर लग रहे डंगे

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mc taken action on night construction
महापौर के वार्ड का मामला, सड़क की जानी थी चौड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम महापौर सत्या कौंडल के संजौली वार्ड के चलौंठी इलाके में बनी सड़क अब चर्चा में आ गई है। पांच लाख से इस सड़क को चौड़ा करने का जिम्मा निगम ने जिस ठेकेदार को दिया था उसने रातोंरात मनमर्जी से डंगे लगा दिए।
सड़क तो चौड़ी हुई नहीं, नगर निगम की परेशानी जरूर बढ़ गई। स्थानीय लोगों के सवाल उठाने के बाद अब इन डंगों को तोड़ना पड़ रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार संजौली के चलौंठी चौक से लोअर चलौंठी के लिए बनी सड़क काफी तंग है। इसे चौड़ा करने के लिए सड़क की हिल साइड में खुदाई कर ब्रेस्ट वॉल (डंगा) लगनी थी। इससे सड़क दो फीट तक चौड़ी होनी थी। इसके लिए सड़क पर करीब चार फीट ऊंचे और दो फीट चौड़े डंगे लगने थे। लेकिन ठेकेदार ने अपनी मर्जी से काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यह ठेकेदार दिन की बजाय रात को काम कर रहा था। सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मेयर और निगम अधिकारियों से कर दी। निगम की एक टीम सहायक अभियंता गोपेश बहल की अगुवाई में चलौंठी पहुंची तो देखा कि ठेकेदार ने दो फीट की जगह चार फीट चौड़े डंगे लगा दिए हैं। इससे सड़क चौड़ी नहीं हुई। निगम टीम ने इसे ठीक करने को कहा, लेकिन ठेकेदार ने फिर अगली रात काम जारी रखा। निगम की टीम फिर मौके पर पहुंची और डंगे का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। साथ ही इसे काम रोकने के निर्देश जारी कर दिए। अब इस पर कार्रवाई के लिए नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही इसकी पेमेंट भी रोकी जा रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि इन डंगों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने मनमर्जी से किया काम : भारद्वाज
ठेकेदार ने नगर निगम के निर्देश नहीं माने और मनमर्जी से डंगे लगा दिए। इससे सड़क चौड़ी नहीं हुई। ऐसे में यह डंगे तोड़ने होंगे। इस बारे में ठेकेदार को नोटिस जारी कर रहे हैं।

-अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम
ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए : मेयर
मुझे शिकायत मिली थी जिसके बाद अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा गया है। नियमानुसार काम न करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-सत्या कौंडल, मेयर नगर निगम महापौर
पहले डंगे लगाए, अब तोड़ रहे
शहर में सड़कों के किनारे लगाए गए डंगों को अब तोड़ा जा रहा है। रेलिंग लगाने के लिए मशीनों के जरिये इन डंगों को तोड़ा जा रहा है। बैम्लोई और कैलस्टन के पास कुछ महीने पहले डंगे लगाए गए थे। लेकिन इसमें रेलिंग भी लगनी है, यह काम लोनिवि भूल गया। रेलिंग के लिए जगह नहीं रखी। अब ड्रिल मशीन से सभी डंगे तोड़ने पड़ रहे हैं। इस पर शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब रेलिंग लगानी ही थी तो पहले जगह क्यों नहीं रखी गई। मशीनों से अब डंगे तोड़ रहे हैं जिस पर जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed