फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla will disconnect your elcectricity and water connection.

ये काम नहीं किया तो कटेगा आपका बिजली पानी

Wed, 11 Feb 2015 12:08 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
mc shimla will disconnect your elcectricity and water connection.

राजधानी के 16 हजार परिवारों के पानी और बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू हो गई है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से नहीं जुड़ने वाले इन परिवारों पर नगर निगम शिकंजा कसेगा। सैहब सोसायटी के मार्फत नोटिस जारी होंगे।

विज्ञापन


नोटिस के बाद भी अगर इन लोगों ने नियमित तौर पर कूड़ा देना शुरू नहीं किया तो नगर निगम इन लोगों के पानी और बिजली के कनेक्शन काट देगा। राजधानी शिमला में नगर निगम ने 48 हजार परिवार अनुमानित किए हैं। योजना से अभी 32 हजार परिवार जुड़े हैं।
विज्ञापन


शेष 16 हजार लोग अभी भी खुले में गंदगी फेंक रहे हैं। इन 16 हजार लोगों में से करीब चार हजार लोग नियमित तौर पर शुल्क अदा नहीं करते। मंगलवार को यूरोपियन यूनियन के शून्य प्रोजेक्ट के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने यह खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई करेगा निगम

mc shimla will disconnect your elcectricity and water connection.

पंवर ने कहा कि शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। टिकेंद्र पंवर ने लोगों से अपील की कि अगर गारबेज कलेक्टर नियमित तौर पर नहीं आता है तो नगर निगम में इसकी शिकायत दर्ज करवाई जाए। एमसी खुद लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम भी करती रहती है।

वार्डों से कूड़ा इकट्ठा कर बनाई जाएगी खाद

नगर निगम घरों से एकत्र किए जाने वाले कूड़े से वार्डों में ही खाद बनाएगा। इसके तहत लोगों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने का आह्वान किया जाएगा। गीले कूड़े को वार्ड स्तर पर ही डंप किया जाएगा और खाद बनाई जाएगी। सूखा कूड़ा संयंत्र में ले जाया जाएगा।

बालूगंज में 250 परिवारों को इस बाबत जागरूक भी किया है। गारबेज कलेक्टर चरणदास और उनकी पत्नी इस अभियान को चला रहे हैं। इन्हें मंगलवार को सम्मानित किया गया। नगर निगम जल्द ही छह वार्डों में इस योजना को लागू करेगा।

खुले में कूड़ा फेंके तो यहां करें शिकायत

mc shimla will disconnect your elcectricity and water connection.

नगर निगम ने खुले में कूड़ा फेंकने वाले व्यक्तियों की शिकायत नगर निगम के हेल्प लाइन नंबर 1916 पर करने की अपील की है। आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रहेगी। फ्लाइंग स्क्वायड वीडियो कैमरे के साथ दबिश देगी।

वहीं, किसी क्षेत्र में घरों के आसपास कूड़ा बिखरा हुआ मिला तो नगर निगम साथ लगते भवन मालिकों को नोटिस जारी करेगा। सभी लोगों से अपील की है कि अपने आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखें। लोगों को खुले में कूड़ा फेंकने से रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed