फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla will cut water supply connection who have not sewerage connection.

सीवरेज कनेक्शन न लिया तो कटेगा पानी का कनेक्शन

Mon, 18 Jan 2016 11:46 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
mc shimla will cut water supply connection who have not sewerage connection.

मकान के नजदीक सीवरेज लाइन होने के बावजूद सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम अब कड़ी कार्रवाई करेगा। ऐसे लोगों को नगर निगम नोटिस जारी करेगा। गंभीरता नहीं दिखाई जाती तो मकान का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। पीलिया को लेकर रविवार को बचत भवन में नगर निगम की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने की।

विज्ञापन


पीलिया के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान तय किया है। पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का सोमवार से नगर निगम के सहायक नोडल अधिकारी अपनी टीमों के साथ निरीक्षण करेंगे। नगर निगम के चार वार्ड पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के दायरे में आ रहे हैं। इन चार वार्डों को 7 जोन (विकास नगर, छोटा शिमला, बीसीएस, खलीनी, न्यू शिमला, कुसुम्पटी और पंथाघाटी) में बांटा गया है।
विज्ञापन


हर टीम में निगम कनिष्ठ अभियंता सहित सेनेटरी इंस्पेक्टर, सैहब सुपरवाइजर, सैहब कोआर्डिनेटर और पलंबर सहित सात से दस कर्मचारी होंगे। यह टीम ऐसे भवनों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करेगी जिनमें सीवरेज लाइन नजदीक होने के बावजूद सीवरेज कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं। टीमें सीवरेज और पानी की लीकेज भी जांचेगी। टीम लोगों को घरों की पानी की टंकियां साफ करने को लेकर भी प्रेरित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सहायक नोडल अफसर

mc shimla will cut water supply connection who have not sewerage connection.

सात जोन में बांटा गया है शहर- नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने कहा कि पीलिया के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगर निगम ने शहर के प्रभावित क्षेत्र को 7 जोन में बांटा है। सोमवार ने निगम की टीमें इन क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्था का आंकलन करेगी। अभियान को कामयाब बनाने में आईपीएच का भी सहयोग लिया जाएगा।

खुले में कूड़ा फेंका तो कटेगा पानी- डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से न जुड़ने वाले 1650 लोगों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। यह लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। योजना से न जुड़ने वाले लोगों को नोटिस जारी कर पानी के कनेक्शन काटने का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

छुट्टी के बावजूद मीटिंग में मौजूद रहे निगम अधिकारी और कर्मचारी- रविवार को छुट्टी के बावजूद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी बचत भवन में पीलिया को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद रहे। निगम आयुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम की जल शाखा, स्वास्थ्य शाखा, सैहब सुपरवाइजर और सेनेटरी इंस्पेक्टर बैठक में उपस्थित हुए।

प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सहायक नोडल अफसर
विकास नगर---प्रवीण जिंटा----88941-26752
छोटा शिमला---एमएस जम्वाल----94181-26020
बीसीएस---दिनेश ठाकुर----94180-04142
खलीनी---विचित्र सिंह----94186-27780
न्यू शिमला---ईश्वर ठाकुर----94180-38338
कुसुम्पटी---दिनेश चंद्र----98160-35624
पंथाघाटी---महबूब शेख----94180-45400

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed