फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla will Break Shops at Sanjauli and Baluganj.

खबरें शिमला की: जाम से निजात के लिए कई दुकानें तोड़ेगा एमसी

Wed, 28 Dec 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Dec 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
MC Shimla will Break Shops at Sanjauli and Baluganj.

शिमला शहर में ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे संजौली और बालूगंज चौक पर सड़क को चौड़ा करने के लिए नगर निगम अपनी 13 दुकानें तोड़ेगा। सड़क तंग होने का कारण बन रही 4 अन्य दुकानों को भी पीछे हटाया जाएगा। सड़क को चौड़ा करने की संभावनाएं जांचने के लिए नगर निगम की टीम स्पॉट विजिट कर चुकी है। दो महीने के भीतर दुकानों को तोड़ कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के दो सबसे बड़े उपनगरों संजौली और बालूगंज में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम अपनी दुकानें हटा कर दूसरी जगह शिफ्ट करने जा रहा है। संजौली और बालूगंज दोनों ही जगहों पर सड़क किनारे नगर निगम की दुकानें और स्टाल हैं। संजौली में पांच और बालूगंज में आठ दुकानें तोड़ कर दूसरी जगह शिफ्ट होंगी। संजौली चौक से दुकानें आईजीएमसी रोड़ पर शिफ्ट करने की योजना है।
विज्ञापन


आईजीएमसी रोड पर निगम के कांप्लेक्स में दुकानें स्थानांतरित की जाएंगी। बालूगंज चौक से दुकानें टूटु रोड पर शिफ्ट करने की योजना है। संजौली और बालूगंज चौक पर रोजाना जाम लगने से शहर के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संजौली चौक पर जाम से वाहनों की कतार बाईपास, कार पार्किंग और लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंच जाती है। बालूगंज चौक पर जाम के कारण पूरा बाजार बंद हो जाता है जिससे आवाजाही करने वाले लोगों के अलावा स्थानीय कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजौली और बालूगंज चौक से हटेंगी दुकानें
संजौली और बालूगंज चौक पर सड़क को चौड़ा बनाने के लिए दुकानें हटा कर दूसरी जगह शिफ्ट की जाएंगी। लोगों को जाम से राहत मिले इसके लिए दो महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।- पंकज राय आयुक्त, नगर निगम

स्मार्ट सिटी पर पब्लिक से राय लेगा नगर निगम
नगर निगम के मेयर संजय चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एक्शन प्लान को लेकर बैठक हुई। मेयर ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम पांच जनवरी से शहर के लोगों की राय लेगा। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएगी और सुझाव भी लिए जाएंगे। वार्ड स्तर पर जाने से पहले 30 दिसंबर तक पार्षदों के साथ बैठक होगी।

पहले दिन एक से छह नंबर वार्ड के पार्षदों के अलावा लोगों के साथ बैठक की जाएगी। मेयर संजय चौहान ने बताया कि 5 जनवरी से 24 मार्च तक इस प्लान के लिए नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में लोगों के बीच जाकर स्मार्ट सिटी कैसी, हो इस बारे में राय ली जाएगी। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी और उनका समाधान निकाला जाएगा।

डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि इस प्लान के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता मेयर करेंगे और वार्ड स्तर पर समस्याओं और सुझावों की लिस्ट तैयार होगी। बैठक के दौरान पार्षदों ने सुझाव दिया कि स्मार्ट सिटी में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं का सामना करने के लिए भी उचित प्रबंध होना चाहिए।

घिसे-पिटे फार्मूले से जलसंकट दूर करने चला एमसी
शहर में पानी की सप्लाई को सुधारने के लिए नगर निगम फिर से घिसे-पिटे फार्मूले पर चल पड़ा है। शहर में पानी की सप्लाई की निगरानी का जिम्मा एक बार फिर निगम के नोडल आफिसरों को सौंप दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि शहर को पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। मंगलवार को निगम आयुक्त पंकज राय ने शहर में पानी की समस्या को लेकर जल शाखा के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग में यह फैसला लिया।

वार्र्ड के किसी भी कोने में अगर पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और इसकी शिकायत नगर निगम को मिलती है तो सुपरवाइजर या लाइनमैन नहीं बल्कि निगम को जेई या नोडल आफिसर मौके का मुआयना करेगा। समस्या का यदि समाधान नहीं होता तो संबंधित सहायक अभियंता इसके बाद अधिशासी अभियंता फिर अधीक्षण अभियंता या निगम आयुक्त को सूचित किया जाएगा। अधिकारी खुद मौके पर जा कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

नगर निगम ने शहर में रात के समय पानी की सप्लाई न देने और गर्मियों की तर्ज पर एरिया वाइज पानी की सप्लाई शुरू करने का भी निर्णय लिया है। पानी का समान वितरण हो इसके लिए नोडल अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा यदि निरीक्षण के दौरान किसी की टंकी ओवर फ्लो होती मिली है तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।


नोडल आफिसरों को व्यवस्था बनाने का जिम्मा
पानी की किल्लत से शहर के लोगों को अधिक परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए नोडल आफिसरों को व्यवस्था बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। रात के समय पानी की सप्लाई न देने का प्रयास किया जाएगा इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूशन शेड्यूल भी बदलने की योजना है।- पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed