{"_id":"fe33cffe35d43ea41940adfd29eb9ed1","slug":"mc-shimla-planning-to-hike-parking-rates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुफ्त में नहीं होगी गाड़ियों की पार्किंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुफ्त में नहीं होगी गाड़ियों की पार्किंग!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिमला, चौड़ा मैदान, एसडीए कांप्लेक्स और आकलैंड स्कूल के पास अब वाहन चालक मुफ्त में पार्किंग नहीं कर सकेंगे। सड़क किनारे वाहन खड़े करने की नगर निगम ने फीस वसूलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
मंगलवार को सड़क किनारे सहित अन्य पार्किंगों की नीलामी होनी है। मंगलवार दोपहर दो बजे तक सहायक आयुक्त कोर्ट में टेंडर लिए जाएंगे। शाम तीन बजे टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
न्यू शिमला में जेसीबी स्कूल सेक्टर तीन ब्लाक नंबर 31 के पास 132.75 वर्ग मीटर स्थान, सड़क कार पार्किंग आकलैंड स्कूल के सामने, रोड साइड कार पार्किंग लिफ्ट से यूएस क्लब, एसडीए कांप्लेक्स कसुम्पटी में 276.61 वर्ग मीटर स्थान।
विज्ञापन
सड़क कार पार्किंग नजदीक सिसिल होटल चौड़ा मैदान सहित निगम कार पार्किंग सिसिल होटल धरातल मंजिल और पहली मंजिल, दो पहिया सड़क पार्किंग रिवोली रोड, खलीनी कार पार्किंग नजदीक पीके कोल कंपनी, अमर भवन नजदीक टिटला होटल जाखू धरातल और पहली मंजिल की मंगलवार को नीलामी की जाएगी।
सड़क किनारे सुबह आठ से रात आठ तक पार्किंग
सड़क किनारे पार्किंग का शुल्क सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चुकाना होगा। रात के समय इन पार्किंगों में फीस नहीं देनी पड़ेगी।
न्यू शिमला में लोग होंगे परेशान
न्यू शिमला में जेसीबी स्कूल सेक्टर तीन के पास अभी छह गाड़ियां मुफ्त में खड़ी होती हैं। पार्किंग का टेंडर होने के बाद यहां भी स्थानीय लोगों को पार्किंग का शुल्क चुकाना पड़ेगा।