{"_id":"69c5a803396cfe1c8f715d3b9d2eee6f","slug":"mc-shimla-monthly-meeting-on-31-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की मासिक बैठक, इन मुद्दों पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की मासिक बैठक, इन मुद्दों पर होगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में 1100 गाड़ियों के लिए सड़क किनारे येलो लाइन पार्किंग बनेगी। येलो लाइन पार्किंग से नगर निगम कमाई करेगा और आम लोगों को गाड़ी खड़ी करने के लिए ठिकाना मिल जाएगा। आज नगर निगम की मासिक बैठक में यह प्रस्ताव हाउस की मंजूरी के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर येलो लाइन पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त शहर में करीब 10 हजार एलईडी लाइटें लगाने का जिम्मा ईईएलएस को सौंपने का प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक के हंगामेदार रहने के भी आसार हैं। सदन में सड़क किनारे पार्किंग, एलईडी बल्ब, हाउस टैक्स और श्रमिकों की ढुलाई की बढ़ी दरों को लेकर मंजूरी के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
निगम का दावा है इससे लोगों को गाड़ी खड़ी करने की सहूलियत मिलेगी और पार्किंग का शुल्क भी चुकाना होगा। इन पार्किंगों को नगर निगम खुद नहीं चलाएगा बल्कि ठेकेदारों के सपुर्द करेगा। हालांकि आम जनता की ओर से येलो लाइन पार्किंग को निशुल्क कर देने की कई बार मांग उठ चुकी है लेकिन नगर निगम जनहित में यह फैसला लेने से बचता फिर रहा है।
बिलों पर हंगामा होने के आसार
शिमला शहर में पानी के व्यावसायिक बिलों पर हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। निगम ने करीब सात महीनों से ये बिल जारी नहीं किए हैं। अब जब बिल जारी होंगे तो उपभोक्ताओं के हाथ पांव फूलना लाजमी है। इतने महीनों का कई उपभोक्ताओं का एक-एक लाख रुपये तक बिल भी बनेगा। इस मुद्दे को कुछ पार्षद सदन में जोरदार ढंग से उठा सकते हैं।
हाउस टैक्स जमा करने की तिथि बढ़ेगी
हाउस टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। इसे 30 सितंबर तक बढ़ाने के लिए हाउस में प्रस्ताव लाया जा रहा है। अभी भी आधे से अधिक शहर ने हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है। कई जगह लोग इस बात पर अड़े हैं कि उनके यहां सुविधा तो नगर निगम दे नहीं रहा है तो टैक्स किस बात का दें तो कोई मकान के नियमितकरण को लेकर मुद्दा उठा रहा है।