फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla issue water bills to jaundice affected areas.

नगर निगम का कारनामा, बीमार कर वसूल रहा दूषित पानी के बिल

Tue, 09 Feb 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Feb 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
mc shimla issue water bills to jaundice affected areas.

राजधानी शिमला के पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम ने हाउस के फैसले के बावजूद पानी के बिल माफ नहीं किए। पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को नगर निगम ने पानी के बिल जारी करने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम के मासिक सदन में बिल माफ करने का एलान किया था।

विज्ञापन


लेकिन अब पानी के बिल जारी करने से लोगों में रोष है। अश्वनी खड्ड के पानी से शहर के चार वार्डों के सैकड़ों लोग पीलिया की गिरफ्त में है। जनवरी में नगर निगम के हाउस में पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के पानी के बिल माफ करने का फैसला लिया था। निगम महापौर ने कानूनी पहलुओं पर गौर करने के बाद व्यवस्था लागू करने की बात कही थी।
विज्ञापन


निगम के छोटा शिमला वार्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हाउस का फैसला लागू न कर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। पार्षद ने निगम प्रबंधन से पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में पानी के बिल जारी न करने की मांग की है। उधर निगम आयुक्त पंकज रॉय ने कहा कि पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में घरेलू पानी के बिल जारी करने पर रोक लगा दी है। निगम की ओर से कोई बिल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंक से निकला कचरा, पॉलीथिन

राजधानी के लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाला अंग्रेजों के जमाने का बनाया स्टोरेज टैंक रविवार को एमसी ने साफ कर दिया। इसमें टनों के हिसाब से गाद, कचरा और पालीथीन निकला। इस टैंक को साफ करने के लिए एमसी को तेज बारिश या भारी हिमपात का इंतजार रहता है।

रविवार को जैसे ही मौसम खराब हुआ नगर निगम शिमला के अधिकारियों ने छुट्टी वाले दिन ही एमसी के करीब दस कर्मचारियों को बुलाकर रिज के टैंक की सफाई कर दी। टैंक से क्या निकला इस पर किसी की नजर न पड़े इसलिए भी तेज बारिश का इंतजार रहता है। बारिश होते ही टैंक से निकलने वाली गंदगी नालों में बह जाती है।


रविवार को जैसे ही ‘अमर उजाला’ की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए रात नौ बजे मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने वहां पर खड़े रहने से भी इनकार कर दिया। प्रेस के लोगों को आने के लिए उनके अधिकारियों ने मना किया है। रिज स्टोरेज टैंक में गुम्मा और गिरी पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है। इन दोनों पेयजल परियोजनाओं से पहले संजौली स्टोरेज टैंक में पानी की आपूर्ति होती है। इसके बाद संजौली से आगे आपूर्ति की जाती है।

इन इलाकों में होती है रिज से पानी की सप्लाई

शहर के मैन रिज स्टोरेज टैंक से लिफ्ट एरिया, मैट्रोपोल, दाड़नी का बागीचा, फाउंटेन काटेज, मार्केट लाइन, डाउन डेल, एजी आफिस, रामनगर, टुटीकंडी, रेलवे बोर्ड, कामली बैंक, अन्नाडेल, विधानसभा, घोड़ा चौकी, बाग, हरिनगर, बालूगंज, समरहिल, राक हाउस, कैथू, लोअर फिंगास्क, स्नो व्यू, मालरोड, लोअर बाजार, लालपानी, ओल्ड बस स्टैंड, राम बाजार, रुल्दूभट्टा, कोर्ट हिल, नार्थ व्यू, फिंगास्क, ईदगाह, सीटीओ, कृष्णानगर, सब्जी मंडी, टुटू, संदल, चक्कर, कच्ची घाटी, कोर्ट परिसर, अपर चक्कर, कामना देवी, पांजड़ी, चौड़ा मैदान, समरहिल, एआईआर कालोनी और एडवांस स्टडी के आसपास के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed