फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla house decisions held on october 30

एमसी के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, जानिए मासिक बैठक के बड़े फैसले

Wed, 31 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
mc shimla house decisions held on october 30

नगर निगम ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में कर्मचारियों को दिवाली पर एडवांस पैसा देने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


इसमें नियमित से लेकर दैनिक भोगी कर्मियों को 15 हजार रुपये तक एडवांस मिलेगा। इस फैसले से नौ सौ से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। निगम इसके लिए स्टेट कोआपरेटिव बैंक से 1.35 करोड़ रुपये का ऋण लेगा। वैसे हर साल निगम कर्मचारियों को यह सुविधा देता है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार आर्थिक तंगी के चलते इस पर संशय था। सदन ने निगम कार्यालय में तैनात 14 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की दैनिक वेतन राशि भी 252 से बढ़ाकर 267 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा निगम ने पांच सौ से अधिक सैहब सोसायटी के कर्मचारियों को दिवाली पर 1500 रुपये बोनस देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। अम्रुत मिशन के तहत लंबित पड़े बिलों को एमसी फंड से अदा करने की बात कही।

निगम के अनुसार अभी करीब दो करोड़ रुपये के बिल लंबित हैं जबकि मिशन के तहत केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा। जब तक यह पैसा नहीं आता, निगम इन बिलों को अपने फंड से चुकता करेगा।

बैठक में जनता को राहत देने वाले बड़े फैसले

mc shimla house decisions held on october 30
-पंथाघाटी में 10.81 लाख से सुधरेगी नेगी हाउस सड़क की हालत।
-नवबहार के पास गाड़ियों से गारबेज शिफ्टिंग के लिए सेंटर बनाया जाएगा।
-कालीबाड़ी रोड पर बंद पड़ा प्याऊ हटेगा। पर्यटन विभाग दोबारा बनाएगा।
-दादा-दादी पार्क विकसित किए जाएंगे। पार्षद इसके लिए पार्क चिन्हित करेंगे।
-शहर में सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए दो बाइक खरीदी जाएंगी।
-ओडीएफ प्लस योजना के तहत सार्वजनिक शौचालयों की हालत सुधारी जाएगी।
-सैहबकर्मियों को तनख्वाह देने के लिए निगम सोसायटी को 38 लाख की ग्रांट देगा।
-निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारों को सीमेंट अब निगम से नहीं मिलेगा। सिविल सप्लाई से लेना होगा।
- इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग और इलेक्ट्रिक एनर्जी स्टेशन पांजणी में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed