शिमला नगर निगम चुनाव: 17 वार्डों में बजेगा महिलाओं का डंका, रोस्टर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए वार्डों का आरक्षण तय हो गया है। शिमला शहर के कुल 34 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सरकार ने जनसंख्या की प्रतिशतता के आधार पर वार्ड आरक्षण तय किया है।
निगम के 14 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं, जबकि तीन वार्ड अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। शनिवार शाम शहरी विकास की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने 34 वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की।
उधर, नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। शनिवार को राज्य चुनाव आयुक्त पी मित्रा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। इसके अलावा चुनाव आयुक्त ने उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर की टीम के साथ भी बैठक की।
शिमला शहर के विधायक सुरेश भारद्वाज भी शनिवार को चुनाव आयुक्त से मिले। संभावना जताई जा रही है कि दो या तीन मई को नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी हो।
यहां देखें, महिलाओं के लिए यह वार्ड हैं आरक्षित
महिलाओं के लिए यह वार्ड हैं आरक्षित
नगर निगम शिमला का वार्ड नंबर एक भराड़ी, वार्ड नंबर पांच समरहिल, वार्ड नंबर आठ बालूगंज, वार्ड नंबर 16 जाखू, वार्ड नंबर 17 बैनमोर, वार्ड नंबर 18 इंजनघर, वार्ड नंबर 20 अपर ढली, वार्ड नंबर 22 शांति विहार, वार्ड नंबर 23 भट्ठाकुफर, वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला, वार्ड नंबर 30 कंगनाधार, वार्ड नंबर 31 पटयोग और वार्ड नंबर 34 कनलोग सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर चार अनाडेल, वार्ड नंबर 11 नाभा, वार्ड नंबर 29 विकासनगर वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।
इन वार्डों को रखा गया है अनारक्षित
वार्ड नंबर दो रुलदूभट्ठा, वार्ड नंबर तीन कैथू, वार्ड नंबर छह टुटू, वार्ड नंबर सात मज्याठ, वार्ड नंबर नौ कच्चीघाटी, वार्ड नंबर दस टूटीकंडी, वार्ड नंबर 14 रामबाजार, वार्ड नंबर 15 लोअर बाजार, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक, वार्ड नंबर 21 लोअर ढली, वार्ड नंबर 25 मल्याणा, वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी, वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी और वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला को अनारक्षित रखा गया है। जबकि वार्ड नंबर 12 फागली, वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर और वार्ड नंबर 33 खलीनी को अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए आरक्षित किया गया है।