फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla election held befor 31 july

एमसी के चुनाव 31 जुलाई से पहले करवाने की तैयारी

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
MC shimla election held befor 31 july
बरसात और सेब सीजन को देखते हुए चुनाव आयोग ने कसी कमर
विज्ञापन

नगर निगम के हैं 41 वार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव 31 जुलाई से पहले करवाने की तैयारी है। चुनाव आयोग इस बारे में जिला प्रशासन को निर्देश जारी करने जा रहा है। चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। शहर में नगर निगम के 41 वार्ड हैं।
सूत्रों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग जुलाई के अंत में ही नगर निगम के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। प्रयास है कि सेब सीजन से पहले नगर निगम के चुनाव करवा लिए जाएं। बरसात के सीजन को देखते हुए भी जुलाई में चुनाव करवाने की तैयारी है। शिमला नगर निगम का कार्यकाल 18 जून को पूरा हो रहा है। लेकिन वार्डों के पुनर्सीमांकन के चलते अभी तय समय पर चुनाव नहीं हो पाएंगे। सेब सीजन के चलते शहर से कई लोग अपने गांवों में लौट जाते हैं ताकि वह बागवानी का काम देख सकें। जिले के हजारों परिवार सेब कारोबार से जुड़े हैं। इसके अलावा शिमला शहर में बरसात भी अधिक होती है।
विज्ञापन

वार्डों के पुनर्सीमांकन पर सुनवाई आज
शहर के नाभा और समरहिल वार्ड के पुनर्सीमांकन पर शुक्रवार को दोबारा सुनवाई होगी। सुबह 11:00 बजे नाभा वार्ड की पार्षद सिमी नंदा को सुनवाई में शामिल होने के लिए बुलाया है। इसी तरह समरहिल वार्ड को लेकर भी सुनवाई होनी है। जिला प्रशासन 1 हफ्ते के भीतर पुनर्सीमांकन पर फैसला लेगा जिसके बाद इसकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। 22 जून तक मतदाता सूचियों को भी अपडेट कर दिया जाएगा। ऐसे में जुलाई माह में चुनाव संहिता भी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed