फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla annual budget 2019-20 presented today on 21 february

नगर निगम शिमला का बजट पेश, जानिए किसको क्या मिला

Thu, 21 Feb 2019 06:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
mc shimla annual budget 2019-20 presented today on 21 february

भाजपा शासित नगर निगम की मेयर ने बजट में पुराने वादों को फिर दोहराकर जनता का दिल जीतने की कोशिश की है। तीन-चार नई योजनाओं को छोड़ दें तो इस बजट में नया और कुछ नहीं।

विज्ञापन


पिछले बजट के कई वादों को इस बार भी दोहरा गया। शहर की जनता इन वादों को माकपा शासित नगर निगम के समय से सुनती आ रही है जो आज तक पूरे नहीं हो सके।

मेधावियों को लैपटॉप, शहर में डेड बॉडी वाहन चलाने, अस्पतालों में एनजीओ की मदद से मुफ्त खाना देने की घोषणाएं महापौर ने कीं। बजट में शहर के लोगों पर कोई नया टैक्स नहीं लगा है। यह राहत वाली बात है। पुराने वादों में नया बजट पिरो दिया है

विज्ञापन

पुराने वादों में पिरो दिया नया बजट

mc shimla annual budget 2019-20 presented today on 21 february
नगर निगम ने साल 2019-20 के बजट में शहर के लोगों पर किसी नए टैक्स का बोझ नहीं डाला है लेकिन कोई नई रियायत भी नहीं दी है। शहर के विकास के लिए बजट में कोई नई घोषणा नहीं है। नगर निगम ने बजट में पुरानी घोषणाओं को एक बार फिर नए कलेवर में पेश कर दिया।

नगर निगम पर पहली बार काबिज भाजपा की मेयर कुसुम सदरेट ने वीरवार को अपने कार्यकाल का दूसरा और आखिरी बजट पेश किया। सुबह 11 बजे बजट पेश होना था लेकिन मेयर कुसुम सदरेट और डिप्टी मेयर राकेश कुमार शर्मा निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही बजट सत्र के लिए बचत भवन पहुंच गए।

 

मेयर ने 129.37 लाख रुपये का सरप्लस बजट पेश किया। 

mc shimla annual budget 2019-20 presented today on 21 february

ये हैं नए वादे
बजट भाषण में मेयर ने नगर निगम की सालों से बंद पड़ी स्वास्थ्य प्रयोगशाला को दोबारा शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा शहर में डेड बॉडी वैन चलाने का भी एलान किया गया। ई-विधान सेवा में नगर निगम को पेपर लैस करने।10 वीं और 12वीं में टॉप करने वाले शिमला के छात्रों को लैपटॉप।

अस्पतालों में स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) की मदद से मुफ्त खाना उपलब्ध करवाने के लिए ‘निगम रसोई सेवा’ शुरू करने का ऐलान किया। मेयर कुसुम सदरेट ने अपना 41 पेज का बजट भाषण 1 घंटा 27 मिनट में पूरा किया।

मेयर ने 10:53 बजे भाषण शुरू कर 12:20 बजे पूरा कर लिया। एक घंटे लगातार बोलने के बाद मेयर थक गईं, इसके बाद पानी पिया और दोबारा भाषण शुरू कर दिया। भाषण खत्म कर मेयर ने पार्षदों से पूछा ‘मैने कितने घंटे बोला, किसी ने टाइम नोट किया?’

विज्ञापन

नगर निगम ने दोहरा दिए पुराने वादे 

mc shimla annual budget 2019-20 presented today on 21 february

नगर निगम ने साल 2019-20 के बजट में पुराने वादों को एक बार फिर दोहरा दिया। कई वादे तो ऐसे हैं जो माकपा शासित नगर निगम के समय में शहर के लोगों से किए जा रहे हैं।
1. पार्किंगों में ओवर चार्जिंग रोकने को मोबाइल ऐप
2. आमदनी बढ़ाने के लिए शुरू होगी ग्रीन फीस वसूली
3. वेंडिंग जोन में बसाए जाएंगे तहबाजारी
4. आजीविका भवन का निर्माणकार्य होगा पूरा
5. नगर निगम की सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन
6. कंस्ट्रक्शन वेस्ट से तैयार होंगी टाइलें
7. वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से होगा विद्युत उत्पादन
8. आधुनिक मशीनों से होगी शहर की सफाई
9. 24 घंटे सातों दिन पानी, मीटर रीडिंग पर पानी बिल
10. टूटु में बनेगा नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
11. शहर के पुराने एसटीपी होंगे अपग्रेड
12. हिमलैंड, खलीनी, टूटीकंडी में फुट ओवरहेड ब्रिज बनेंगे
13. कृष्णानगर में आवासीय इकाईयों का निर्माण होगा पूरा
14. आशियाना 2 का द्वितीय चरण होगा पूरा
15. वार्डों में बनेंगे नए पार्क और पार्किंग

महज 50 लाख से महिला सशक्तीकरण

mc shimla annual budget 2019-20 presented today on 21 february

नगर निगम ने साल 2018-19 के बजट की तर्ज पर साल 2019-20 के बजट में भी महिला सशक्तीकरण के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान रखा है। खास बात यह है कि पिछले साल की बजट घोषणा पूरी करने के लिए मेयर ने मौजूदा बजट पेश करने से एक दिन पहले 20 फरवरी को चौड़ा मैदान में भगनि निवेदिता महिला सशक्तीकरण केंद्र का शुभारंभ किया।

यह केंद्र कैसे काम करेगा, इसका कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। शौचालयों, पार्किंग और वाटर एटीएम की होगी क्यूआर कोडिंगनगर निगम ने बजट में शहर के शौचालयों, पार्किंगों और वाटर एटीएम की क्यूआर कोडिंग करने का ऐलान किया है। तर्क दिया गया है कि ऐसा करने से शहर के लोगों और सैलानियों को पब्लिक सेवाओं की उपयुक्त जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed