फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc request to kill monkey in shimla city

बंदरों से हारा निगम, मांगी मारने की अनुमति

Thu, 13 Nov 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Nov 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
mc request to kill monkey in shimla city

शिमला शहर में बढ़ रहे बंदरों के आतंक के आगे नगर निगम ने हाथ खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने में असफल रहने पर अब बंदरों को वैज्ञानिक तरीके से मारने की इजाजत मांगने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को उपमहापौर टिकेंद्र पंवर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में निगम सदन से प्रस्ताव पारित कर राज्य और केंद्र सरकार को भेजने का फैसला लिया गया। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि वन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और निगम पार्षदों की मौजूदगी में बंदरों के बढ़ते आतंक पर गहनता से चिंतन किया गया।
विज्ञापन


बीते दिनों मिडिल बाजार में बंदर के डर से छत से गिरी महिला की मौत होने पर दुख भी जताया गया। लंबी चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि नगर निगम सदन से प्रस्ताव पारित कर राज्य और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। बंदरों के कारण लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ने का तर्क देते हुए बंदरों को वैज्ञानिक तरीके से मारने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए स्पेशल टीम बनाने की मांग करेंगे। बंदरों के निर्यात पर लगी रोक को भी हटाने का आग्रह करेंगे। टिकेंद्र पंवर ने बताया कि सरकार से मांग की जाएगी कि कानून में संशोधन करते हुए लोगों को राहत दिलाई जाए। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बंदरों से जुड़े मामलों में जो स्टे हुए हैं उन पर भी जल्द कार्रवाई हो। टिकेंद्र पंवर ने कहा कहा प्रति माह सौ से अधिक लोग आईजीएमसी और रिपन अस्पताल में बंदर के काटने से घायल होकर पहुंचते हैं।

बैठक में यह हुए फैसले
बंदरों को वैज्ञानिक तरीके से मारने की अनुमति मिले
बंदरों के निर्यात पर लगी रोक को जल्द हटाया जाए
न्यायालयों में बंदरों से जुड़े मामलों के स्टे खत्म हों

अभी सिर्फ नसबंदी की है व्यवस्था
बंदरों की बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए अभी सिर्फ बंदरों की नसबंदी करने की योजना है। वन्य प्राणी विभाग बंदरों की नसबंदी करता है। बंदरों पर रोकथाम लगाने के लिए बनाई गई सभी योजनाएं नाकाम साबित हुए है। नसबंदी योजना भी सवालों के घेरे में है।


खुले में न फेंके खाद्य वस्तुएं
बैठक के माध्यम से नगर निगम ने शहर की जनता से खुले में खाने की वस्तुएं न फेंकने की अपील की है। महापौर संजय चौहान ने कहा है कि खुले में खाना फेंकने के चलते ही बंदर आबादी वाले क्षेत्रों में आते हैं। अगर लोग खुले में खाना फेंकना बंद करेंगे तो बंदर जंगलों तक ही सीमित रहेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed