फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Parking on contract basis

ठेकेदार चलाएंगे अब नगर निगम की पार्किंग

Fri, 21 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
MC Parking on contract basis
जीवणू कालोनी, टुटीकंडी और खलीनी में बनी पार्किंग ठेके पर देगा नगर निगम
विज्ञापन

क्रॉसर
दुकानों को भी ठेके पर देने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर और उपनगरों में बनी नगर निगम की 11 पार्किंग अब जल्द ही ठेके पर दी जाएगी। इससे जहां शहरवासियों को पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी वहीं, नगर निगम को सालाना लाखों रुपये की आय होगी। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 फरवरी को इनका आवंटन किया जाएगा। अभी इनमें से कई पार्किंग बंद पड़ी हैं। सभी 11 पार्किंग में 280 वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
शहर के पंथाघाटी की जीवणू कालोनी में अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन से बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग में लोग अब गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। पार्किंग न होने से यहां अभी लोग सड़क पर ही गाड़ियां पार्क करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी तरह टुटीकंडी, खलीनी, संजौली और न्यू शिमला में भी पार्किंग की सुविधा लोगों को मिलने वाली है। खास बात यह है कि सभी पार्किंग में सस्ती घरेलू दरों पर गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा दी जाएगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार इन पार्किंग में स्थानीय लोग मासिक या वार्षिक शुल्क एकमुश्त देकर गाड़ी के लिए जगह बुक कर सकते हैं। नगर निगम रिज मैदान, मालरोड और संजौली में लगी एलईडी स्क्रीन को भी ठेके पर देने जा रहा है। इसके टेंडर मांग लिए हैं। इसके अलावा जीवणू कालोनी, परिमहल चौक, नाभा व्यावसायिक परिसर, इंद्रनगर ढली, बुक कैके टका बैंच को भी ठेके पर दे रहा है। इसके लिए भी 10 फरवरी तक आवेदन मांगें गए हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार चलाएंगे सामुदायिक केंद्र
नगर निगम शहर के चार सामुदायिक केंद्र भी ठेके पर देने जा रहा है। कृष्णानगर, समरहिल, कैथू और न्यू शिमला में बने सामुदायिक केंद्र अब ठेकेदार चलाएंगे। हालांकि, नगर निगम ने पहले भी इनके लिए टेंडर कॉल किए थे, लेकिन तब ठेकेदरों ने इन्हें चलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब फिर से इनके टेंडर कॉल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग में यह रहेगी वाहन खड़े करने की क्षमता
पार्किंग का नाम वाहन क्षमता
हाउसिंग बोर्ड कालोनी संजौली 5
जीवणू कालोनी पंथाघाटी 45
रिवोली बाइक पार्किंग 17
स्टोक्स पैलेस बैनमोर 14
आश्रय भवन आईजीएमसी 15
रोडसाइड पार्किग जेसीबी न्यू शिमला 13
लंबा क्वार्टर टूटीकंडी 15
फॉरेस्ट रोड खलीनी 44
रीड़का टुटीकंडी 60
ढींगूधार संजौली 40
पीके कोल कंपनी खलीनी 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed