फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC paas house map

ढली बस स्टैंड, तारादेवी वर्कशॉप समेत 64 नक्शों को मिली मंजूरी

Sat, 25 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
MC paas house map
एमसी की हाउस प्लानिंग अप्रूवल कमेटी ने दी मंजूरी
विज्ञापन

अब जल्द शुरू हो सकेगा निर्माण कार्य
स्मार्ट सिटी से ढली वर्कशॉप का होना है कायाकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के कई अहम प्रोजेक्टों समेत 64 भवनों के नक्शों को नगर निगम ने मंजूरी दे दी है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता में हुई हाउस प्लानिंग अप्रूवल कमेटी की बैठक में मंजूरी मिलते ही इनके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
इनमें सबसे अहम प्रोजेक्ट एचआरटीसी की ढली वर्कशॉप के कायाकल्प से जुड़ा है। यहां वर्तमान ढांचे को तोड़कर तीन मंजिला नया भवन तैयार किया जाएगा। इस भवन में एक छत के नीचे कई सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम से पास नक्शे के मुताबिक तीन मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर आठ बसों के लिए बस स्टैंड बनेगा। इसमें अलग-अलग फ्लोर पर बुकिंग काउंटर, एटीएम, दुकानों रेस्ट रूम, हॉल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। स्मार्ट सिटी मिशन से इस प्रोजेक्ट के लिए पहले ही बजट को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

दूसरा प्रोजेक्ट एचआरटीसी की ही तारादेवी वर्कशॉप से जुड़ा है। यहां एक मंजिला स्ट्रक्चर बनेगा जिसमें बसों के लिए पार्किंग, चार चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता वाली कमेटी बीते पांच महीनों में चार सौ से अधिक नक्शों को मंजूरी दे चुकी है। निजी और सरकारी भवनों के नक्शे पास होने के बाद तुरंत मंजूरी पत्र जारी किए जा रहे हैं। इनमें 16 नक्शों के आवेदन ऑनलाइन मिले थे। इन सबको ढाई मंजिला भवन निर्माण की मंजूरी दी है। यह अब निर्माण कार्य शुरू करवा सकेंगे। करीब 20 नक्शे रिवाइज कंपलीशन के हैं। बाकी कंपलीशन के नक्शे हैं जो पास होने के बाद संबंधित भवन मालिक अब बिजली और पानी के सस्ते कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बैठकों में 64 नक्शों को मंजूरी दी गई है। एचआरटीसी के ढली और तारादेवी में प्रस्तावित भवनों के निर्माण के नक्शे भी पास किए हैं। यह लोग अब मंजूरी पत्र मिलते ही निर्माणकार्य शुरू करवा सकेंगे।
-देवेंद्र मिस्टा, आर्किटेक्ट प्लानर, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed