फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc meeting

एमसी दफ्तर चलाने के लिए लिफ्ट पार्किंग खरीदने पर हंगामा, रद्द हुआ प्रस्ताव

Thu, 28 Jan 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
mc meeting
शिमला के बचत भवन में नगर निगम की मासिक बैठक में पार्षदों को शांत करती महापौर सत्या कौंडल। - फोटो : SHIMLA CITY
एमसी प्रशासन ने लाया था प्रस्ताव, लोगों को एक छत के नीचे दी जानी हैं सुविधाएं
विज्ञापन

56 करोड़ में खरीदी जानी थी यह पार्किंग
पार्षदों बोले, यह ठेकेदार को फायदा पहुंचाने वाला प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम कार्यालय के लिए सर्कुलर रोड पर लिफ्ट स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग को 56 करोड़ रुपये में खरीदने के निगम प्रशासन के प्रस्ताव को पार्षदों ने नकार दिया है।
मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में वीरवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक के दौरान पार्षदों ने इस प्रस्ताव पर खूब हंगामा किया। आपत्ति जताई कि यह शहरवासियों को सुविधा देने के लिए नहीं बल्कि एक ठेकेदार को फायदा पहुंचाने की योजना है। कांग्रेस पार्षद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एक ओर निगम ने टुटीकंडी पार्किंग महज 10 लाख रुपये मासिक किराये पर बेच दी दूसरी ओर निगम की जमीन पर बनी निजी पार्किंग 56 करोड़ में खरीदी जा रही है। यह तो ऐसा है जैसे अपनी नई पैंट दस रुपये में बेच दो और दूसरे की पुरानी फटी पैंट सौ रुपये में खरीद लो। पार्षद सुषमा कुठियाला ने कहा कि आखिर ऐसे प्रस्ताव लाए क्यों जाते हैं। निगम का दफ्तर सब्जी मंडी में ही बनेगा। कांग्रेस पार्षद दिवाकर शर्मा, आनंद कौशल, सिमी नंदा, राकेश चौहान समेत सभी विपक्षी पार्षदों ने इसका विरोध किया। भाजपा पार्षद भी दबी जुबान में इसका विरोध करते नजर आए। प्रस्ताव पर सहमति न बनने के बाद इसे प्रस्ताव रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने दिया यह तर्क
नगर निगम प्रशासन ने तर्क दिया कि शहरवासियों को निगम की सारी सेवाएं एक छत के नीचे मुहैया करवाने से जुड़ा एक केस प्रदेश हाईकोर्ट में चल रहा है। निगम ने सुनवाई के दौरान सब्जी मंडी में दफ्तर बनाने का विकल्प दिया था। लेकिन याचिकाकर्ता का कहना है कि सब्जी मंडी में पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में इस पार्किंग में दफ्तर बनाने का सुझाव दिया। अब इस मामले पर 25 फरवरी को सुनवाई होनी है। पार्षदों ने कहा कि वह इस सुझाव को नहीं मानते। सब्जी मंडी में ही निगम सारी सुविधाएं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में गूंजा अवैध भवनों का मामला
सदन में दिवाकर देव शर्मा ने मर्ज एरिया के अवैध भवनों के नियमितीकरण का मामला भी उठाया। निगम प्रशासन ने कहा कि इससे जुड़ा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सदन ने प्रस्ताव पारित कर दोबारा इस मामले को सरकार के पास भेजने का फैसला लिया। पार्षद कमलेश मेहता ने सैहब सोसायटी का मामला उठाया। पूछा कि सैहब की एजीएम क्यों नहीं हो रही। प्रशासन ने बताया कि साल 2017 में इसकी बैठक हुई थी। अब जल्द बैठक बुलाएंगे। पार्षद शैली शर्मा के सवाल पर निगम अब दोबारा सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। इसमें पार्षदों को कारपोरेटर बुलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed