फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc employee get finacial benifet.

कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेंगे वित्तीय लाभ

Mon, 23 Feb 2015 05:15 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
mc employee get finacial benifet.

नगर निगम शिमला के कर्मचारियों पर प्रशासन पूरी तरह मेहरबान हो चुका है। कर्मचारियों के भवन चकाचक होने के साथ 4-9-14 का लाभ देने की कवायद एमसी ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यही नहीं पेंशनरों की बकाया राशि भी एक माह के भीतर वो भी एकमुश्त जारी करने का ऐलान एमसी ने किया है। इस पर तीन करोड़ खर्च होंगे।

खस्ताहाल आवासों का निगम प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर जीर्णोद्धार करेगा। निगम आयुक्त पंकज राय ने कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक में कर्मचारियों को इसे लेकर आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


निगम के कर्मचारी आवासों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर निगम प्रबंधन को पहले भी कई बार अवगत करवा चुके हैं। कर्मचारियों की मांग पर निगम प्रबंधन ने संयुक्त संघर्ष समिति से खस्ताहाल भवनों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 साल से अधिक समय वाले होंगे नियमित

mc employee get finacial benifet.

निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवासों का जीर्णोद्धार करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि निगम आयुक्त ने एक माह के भीतर करीब 45 अधीक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लंबित पदोन्नित देने का भी आश्वासन दिया है।

आयुक्त ने निगम कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ देने का मामला सरकार के समक्ष उठाने का भी वादा किया है। नगर निगम में कार्यरत ऐसे अनुबंध कर्मी और दैनिक भोगी जिन्हें सेवा देते हुए 6 साल से अधिक का समय हो गया है उन्हें नियमित किया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन ने निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक माह के भीतर एकमुश्त 3 करोड़ की राशि जारी करने का भी आश्वासन दिया है। अब कर्मचारियों को मांगें पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed