फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC election: BJP challenges the possible roster, government again changed the rules

एमसी शिमला चुनाव: संभावित रोस्टर को भाजपा ने दी चुनौती, सरकार ने फिर बदले नियम

Fri, 31 Mar 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण रोस्टर पर शुक्रवार को खूब सियासी घमासान देखने को मिला। सरकार की ओर से निर्वाचक नियम बदलने और इसके बाद जारी संभावित रोस्टर को चुनौती देते हुए भाजपा ने दोपहर बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।

विज्ञापन
MC election: BJP challenges the possible roster, government again changed the rules
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण रोस्टर पर शुक्रवार को खूब सियासी घमासान देखने को मिला। सरकार की ओर से निर्वाचक नियम बदलने और इसके बाद जारी संभावित रोस्टर को चुनौती देते हुए भाजपा ने दोपहर बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। उधर, शाम को सरकार की ओर से निर्वाचन नियमों में बदलाव करते हुए अधिसूचना जारी की गई। शहरी विकास सचिव की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार शहर में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित छह वार्डों में रोस्टर बदल जाएगा। इसमें जो वार्ड अभी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थे वे अब अनूसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो सकते हैं। शहर में कुल 34 में से छह वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन


इन छह में तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए हैं। पहले जारी अधिसूचना के अनुसार इन छह वार्डों में जिन तीन वार्डों में महिलाओं की जनसंख्या कम थी उन्हें अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया था। अब उन तीन वार्डों को अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा जिसमें महिलाओं की जनसंख्या ज्यादा रहेगी। इस बदलाव के बाद अब जिला प्रशासन नया संभावित रोस्टर तैयार कर सकता है। इसके अनुसार अनाडेल, विकासनगर और नाभा वार्ड अब अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो सकते हैं। वहीं कृष्णानगर, फागली और खलीनी वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रोस्टर जारी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


भाजपा ने दी रोस्टर को चुनौती
भाजपा ने सरकार की ओर से निर्वाचन नियमों में बदलाव के फार्मूले और जारी संभावित रोस्टर को कोर्ट में चुनौती दे दी है। भाजपा नेता संजय सूद ने बताया कि रोस्टर को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। शनिवार को इस पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed