फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Dharamshala installed 15 street lights at ministers home

मंत्री को खुश करने के लिए नगर निगम ने कर डाला नया कारनामा

Sat, 03 Mar 2018 12:54 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, शिमला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Mar 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
MC Dharamshala installed 15 street lights at ministers home

नगर निगम धर्मशाला ने मंत्री को खुश करने के लिए नया ही कारनामा कर डाला है। निगम ने पंद्रह एलईडी स्ट्रीट लाइटें उखाड़कर मंत्री के घर और होटल के आसपास लगा दी हैं। जहां से ये स्ट्रीट लाइटें उखाड़ी हैं, वहां जनता अब अंधेरे में ठोकरें खाने को मजबूर है।

विज्ञापन


अधिकतर लाइटें सड़क किनारे से उखाड़ी गई हैं। यही नहीं, जिन स्थानों पर उखाड़ी हुई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, वहां पर पहले से सोलर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। बावजूद इसके मंत्री के घर और होटल के आसपास पंद्रह एलईडी लाइटें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन


नगर निगम धर्मशाला पूरे शहर में 2700 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का दावा करता है, जिसका संचालन निजी कंपनी को सौंपा गया है। अभी नई स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत कार्य कंपनी ही देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि उनके ध्यान में ऐसी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है, तो पूरे मामले की जांच की जाएगी कि किसके निर्देश पर स्ट्रीट लाइटें उखाड़ी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed