फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC caught challan

नाले में कचरा फेंकने पर काटा चालान

Sat, 01 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
MC caught challan
कचरे में मिले एड्रेस वाले लिफाफे से एक और व्यक्ति पर कार्रवाई
विज्ञापन

फील्ड में उतरी नगर निगम की टीमें, गंदगी फैलाने वाले नपेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में घरों से कचरा उठने के बावजूद कई लोग नालों और जंगलों में जाकर कूड़ा फेंक रहे हैं। शहर के जंगल कचरे से भर गए हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम की टीमें भी फील्ड में उतर गईं हैं।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान की अगुवाई वाली निगम की टीम ने शुक्रवार को खलीनी नाले में एक युवक को कचरा फेंकते रंगे हाथ पकड़ा है। यह युवक डस्टबिन भरकर नाले में कचरा फेंक रहा था। नाले में कई और लोगों ने भी कचरा फेंका था। इसमें कोरियर का लिफाफा भी था जिससे एक अन्य युवक अमित कोठारी की पहचान हुई जिसने कचरा यहां फेंका था। निगम प्रशासन के अनुसार इन सबका चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने दो दिन पहले इस एरिया का निरीक्षण किया था। यहां कचरे के ढेर देखने के बाद मेयर ने नगर निगम प्रशासन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में सभी घरों से कचरा उठाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग जंगल और नालों में कचरा डंप कर रहे हैं। अब ऐसे स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं जहां सुबह शाम लोग कचरा फेंक रहे हैं। यहां अब निगम टीमें तैनात कर निगरानी की जाएगी। पकड़े जाने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे। इनसे मौके पर फैला कचरा भी साफ करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed