फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Budget

चुनावी साल में आज नगर निगम महापौर पेश करेंगी अपना आखिरी बजट

Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
MC Budget
सुबह 11 बजे बचत भवन में शुरू होगी बैठक
विज्ञापन

दोपहर ढाई बजे होगी नगर निगम की मासिक बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चुनावी साल में भाजपा शासित नगर निगम का पांचवां और आखिरी बजट शुक्रवार को पेश किया जाएगा। महापौर सत्या कौंडल शुक्रवार सुबह 11 बजे बचत भवन में अपना आखिरी बजट पेश करेंगी।
नगर निगम चुनाव से ठीक पहले पेश होने वाले इस बजट में शहरवासियों को राहत देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। शहरवासी भी बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि चार सालों के बजट की तरह इस बार नगर निगम का बजट महज दिखावा नहीं होगा। इसमें राहत के कई प्रावधान होंगे। बीते बजट में शहरवासियों को सपने तो बड़े बड़े दिखाए गए, लेकिन इन पर काम नहीं हुआ। नगर निगम का बजट स्मार्ट सिटी और अमृत मिशन टू के बजट पर केंद्रित रहने वाला है। शहरवासियों के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी बजट में कुछ घोषणाएं होने की उम्मीद है। नगर निगम अपनी कई सेवाएं भी आनलाइन करने पर घोषणा कर सकता है। इसके अलावा खाली पदों को भरने को लेकर भी बजट में प्रावधान होने की उम्मीद है। महापौर सत्या कौंडल का कहना है कि बजट तैयार कर लिया है। प्रयास रहेगा कि शहरवासियों को इसमें राहत मिल सके।
विज्ञापन

पेयजल बिलों में राहत की उम्मीद
चुनावी साल में पेश हो रहे इस बजट में शहरवासियों को पेयजल बिलों से राहत देने के लिए कुछ रियायतें देने पर घोषणा हो सकती है। बजट में सालाना 10 फीसदी की बढ़ोतरी इस साल न करने, कुछ स्लैब फ्री करने जैसे प्रावधान होने की शहरवासी उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट से पांच बड़ी उम्मीदें
1. उपनगरों में बने पार्क-पार्किंग, चौड़ी हों सड़कें
2. सड़कों से बर्फबारी हटाने के लिए स्नो कटर
3. सभी वार्डों में सामुदायिक भवन, बुक कैफे, वाडरु़ दफ्तर
4. हर वार्ड में एंबुलेंस रोड, पक्के रास्ते, टैक्सी सुविधा
5. पेयजल बिलों से राहत, माफ हो कोरोनाकाल के कूड़ा बिल
5 बड़ी घोषणाएं जो नहीं हुई पूरी
1. अस्पतालों में मुफ्त खाना, 10वीं 12वीं के मेधावियों को लैपटॉप
2. निगम की टेस्ट लैब जिसमें लोगों को सस्ते टेस्ट की सुविधा देंगे
3. शहर में मोनोरेल चलाना, फ्लाईओवर बनाना
4. शहरवासियों को एक छत के नीचे निगम की सभी सेवाएं देना
5. गौसदन बनाना, महिलाओं को स्वरोजगार, सिटी म्यूजियम, लाइट इफैक्ट
चुनाव पर असर डालेगा बजट
तीन महीने के भीतर नगर निगम के चुनाव होने हैं। यदि बजट में कई बड़ी घोषणाएं होती हैं तो इसका असर चुनाव पर पड़ सकता है। नगर निगम में मीरा शर्मा के इस्तीफे के बाद भाजपा के 20 पार्षद रह गए हैं। कांग्रेस के 11, माकपा की एक और निर्दलीय एक पार्षद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed