फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mayor will write a letter to the President for citation

Shimla News: प्रशस्ति पत्र के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखेंगे मेयर

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mayor will write a letter to the President for citation
शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे के दौरान सफाई का जिम्मा संभालने वाले कर्मचारियों को नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इन कर्मचारियों को राष्ट्रपति की ओर से भी प्रशस्ति पत्र दिलाने के लिए महापौर राष्ट्रपति को पत्र लिखने जा रहे हैं। राष्ट्रपति दौरे के दौरान नगर निगम और सैहब सोसायटी के 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने रिट्रीट में सफाई का जिम्मा संभाला था। यह कर्मचारी सुबह 4:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक इस क्षेत्र में सफाई करते थे। आमतौर पर दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति के साथ ड्यूटी देने वाले कर्मचारी फोटो खिंचवाते हैं लेकिन इस बार यह फोटो नहीं हुई। इससे निगम के कर्मचारी भी काफी नाराज हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है और सफाई को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article