फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maximum temperature keep rising in himachal

तपने लगे पहाड़, इस दिन से फिर बारिश के आसार

Tue, 24 Apr 2018 08:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 24 Apr 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
maximum temperature keep rising in himachal

बारिश और बर्फबारी के बाद धूप खिलने से पहाड़ तपने लगे हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।  धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऊना में सोमवार को 35.2 और शिमला में 23.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 29 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 25 से 29 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों इस दिन बारिश के आसार

maximum temperature keep rising in himachal

मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 27 से 29 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 

सोमवार को नाहन में अधिकतम तापमान 31.2, सोलन में 29.2, कांगड़ा में 32.7, धर्मशाला में 27.8, बिलासपुर में 34.2, हमीरपुर में 32.7, चंबा में 30.5, सुंदरनगर में 32.4, भुंतर में 30.5, कल्पा में 18.4, डलहौजी में 18.1 और केलांग में 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कल्पा में 3.4, मनाली में 5.0, शिमला में 12.5, मंडी में 16.2 और नाहन में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed