{"_id":"5b0fe06b4f1c1bb36e8b57ab","slug":"massive-water-crisis-in-shimla-congress-ultimatum-to-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जल संकट हल करने के लिए दिया पांच दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जल संकट हल करने के लिए दिया पांच दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 31 May 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पेयजल के लिए मचे हाहाकार ने भाजपा सरकार की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। सुक्खू ने कहा कि अगर पांच दिन में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस चक्का जाम करेगी।
विज्ञापन
जिन जिलों में भी गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, वहां पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि ने सरकार की प्रशासनिक क्षमताओं पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। पानी वितरण की मानीटरिंग हाईकोर्ट को करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सुक्खू ने सीएम जयराम ठाकुर से पूछा है कि क्या उनके सौ दिन के एजेंडे में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति का वादा शामिल नहीं था। सुक्खू ने आईपीएच मंत्री को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि मंत्री को इस बात की भनक ही नहीं लगी कि राजधानी सहित पूरे प्रदेश में विकराल जल संकट खड़ा होने जा रहा है।
विज्ञापन
राजधानी में तो पेयजल वितरण सिस्टम में भी खामियां हैं। कहीं रसूखदारों को खुश किया जा रहा है तो कहीं हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी आम जनता को पानी नहीं मिल रहा।
भाजपा पार्षदों को तो जवाब देते नहीं बन रहा, वे जल संकट का समाधान करने के लिए आगे आने के बजाय भूमिगत हो गए हैं। निगम आयुक्त कार्यालय तक सीमित हैं। वे बताएं कि उन्होंने जल संकट वाले स्थानों का अभी तक कितनी बार दौरा किया है।