चंबा-जोत सड़क पर पहाड़ी दरकने से मशीन दबी, ऑपरेटर लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। लापता मशीन और ऑपरेटर की तलाश मलबे में की जा रही है। मलबे को हटाने के लिए विभाग की ओर से दो एलएनटी और एक जेसीबी लगाई गई है।
चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला है
चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। मंगलवार देर रात को रवि निवासी सुंदरनगर, एलएनटी मशीन पर अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था। करीब दो बजे काम को बंद कर मशीन खड़ी करने वाले थे।
इसी दौरान मंगला की तरफ से एक पिकअप वहां पहुंची। सड़क पर पत्थर पड़े होने से पिकअप चालक वहां से गाड़ी नहीं निकाल पा रहा था। रवि एलएनटी लेकर सड़क पर पड़े पत्थर को हटाने लगा। इसी बीच पूरी पहाड़ी दरक गई। इससे एलएनटी और पिकअप चपेट में आ गई।
सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम भी मौके पर पहुंची। एक मशीन और ऑपरेटर की मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। शाम तक ऑपरेटर और मशीन का सुराग नहीं लग सका था। विभाग ने चंबा-जोत मार्ग को भी अभी तक बहाल नहीं किया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है।