फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   massive forest fire near Jangi village Kinnaur Himachal Pradesh

Forest Fire: 40 बीघा जंगल में आग, चिलगोजा के सैकड़ों पेड़ जले, आईटीबीपी, सेना काबू पाने में जुटी

Sun, 12 Jun 2022 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jun 2022 08:55 PM IST
सार

22 केवी और 66 केवी लाइनों के आपस में टकराने से जंगी गांव के नजदीक कोविड सेंटर से लेकर तितलीदार के बीच जंगल में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण कुछ ही घंटों में आग करीब 40 बीघा जंगल में फैल गई।

विज्ञापन
massive forest fire near Jangi village Kinnaur Himachal Pradesh
जंगी गांव के नजदीक जंगल में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिन से धधक रहे पूह खंड के जंगी गांव से सटे जंगल में आग ने भीषण रूप ले लिया है। करीब 40 बीघा जंगल में आग फैलने से सैकड़ों चिलगोजा के पेड़ जल गए हैं। इससे करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। बिजली के तारों के टकराने से लगी आग में वन्य प्राणियों को भी भारी क्षति पहुंची है। चिंता की बात यह है कि जंगल की आग से प्रदेश के एकमात्र चिलगोजा उत्पादन क्षेत्र पर खतरा मंडरा रहा है। जिले की पूह घाटी में ही चिलगोजा होता है। इसको देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से आग बुझाने के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।   

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम विद्युत बोर्ड की 22 केवी और 66 केवी लाइनों के आपस में टकराने से जंगी गांव के नजदीक कोविड सेंटर से लेकर तितलीदार के बीच जंगल में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण कुछ ही घंटों में आग करीब 40 बीघा जंगल में फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग, मूरंग से आईटीबीपी की दो यूनिट, सेना, जंगी, लिप्पा, रारंग, स्कीबा, मूरंग और ठंगी के ग्रामीणों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू किया लेकिन तेज हवाओं के कारण आग जंगी गांव की ओर फैल रही थी, जिसे रोकने के लिए फायर लाइन बनाई गई।
विज्ञापन


कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गांव को आग से सुरक्षित किया गया। प्रशासन का दावा है कि करीब 80 फीसदी आग पर काबू पाया लिया गया है जबकि टीमें शेष बची आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। जंगल में लगी आग से विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधों समेत करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक नुकसान चिलगोजा के पेड़ों को पहुंचा है, जिससे ग्रामीण हर साल बड़ी मात्रा में चिलगोजा निकालकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करते हैं। आग बुझाने में वन विभाग के आरओ मूरंग मनमोहन नेगी, बीओ रिब्बा काबिर नेगी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। वन विभाग रिकांगपिओ के डीएफओ रिजनोल्ट राइस्टन ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं, जल्द ही आग को पूरी तरह से बुझा लिया जाएगा।  


किन्नौर में ही होता है चिलगोजा 
हिमाचल में किन्नौर जिला में ही चिलगोजा का उत्पादन होता है। यहां के जंगलों से प्राकृतिक तौर पर उगे चिलगोजा के पेड़ों से फल निकालकर लोग करोड़ों की कमाई करते हैं। क्षेत्र के लोग अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करते हैं। क्षेत्र के पूह वैली के जंगलों में ही चिलगोजा उत्पादन होता है। इसको देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने इन दुर्लभ पेड़ों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार से जल्द कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed