फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mashobra bhaloh panchayat election.

पंचायत ने कायम की मिसाल, चुना विकास का रास्ता

Thu, 17 Dec 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 17 Dec 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
mashobra bhaloh panchayat election.

शिमला के मशोबरा विकास खंड की 2006 में अलग बनी भलोह पंचायत की जनता ने दूसरी बार विकास को तरजीह दी है। पंचायत के लोगों ने चुनाव प्रचार और आपसी प्रतिद्वंद्विता को छोड़कर एकमत से चुनाव से पूर्र्व ही अपनी नई पंचायत चुन ली है। 13 दिसंबर को चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही ग्रामसभा कर ग्रामीणों ने अपनी ग्रामीण संसद तय कर ली है। अब महज अधिकारिक तौर पर पंचायत के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन


नामांकन के अंतिम रोज वीरवार को पंचायत में आम सहमति से चुने गए प्रधान राजेंद्र ठाकुर, उपप्रधान इंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य हीरा देयी, नवीन ठाकुर, वीना देवी, श्याम लाल और रमा देवी नामांकन जरूर भरेंगे लेकिन उनके विरोध में और कोई पर्चा दाखिल नहीं करेगा। इस आम सहमति से निर्विरोध चुनी गई पंचायत की दूसरी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पदाधिकारी बने सभी की उम्र 40 साल से कम है। इस युवा टीम ने बुजुर्गों के आशीर्वाद और हर आयु वर्ग के सहयोग से अपनी पंचायत के विकास का प्रण लिया है।
विज्ञापन


13 दिसंबर को हुई ग्रामसभा में पंचायत के पहले निर्विरोध बने प्रधान कमलेश शर्मा, निवर्तमान प्रधान मंजुला वर्मा, उपप्रधान शिव सिंह सहित पंचायत के वरिष्ठ लोगों गीताराम, बेली राम, दिला राम, राजेंद्र सिंह, सही राम, बिशन दास, आसा राम, नारायण दास, ओम प्रकाश, रोशन लाल, राम स्वरूप, पद्म देव, जयराम, नेकराम, प्रेमलाल और प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गांव के लोगों ने आम सहमति से पंचायत चुने जाने पर आम सहमति बनाई। ग्रामसभा में मौजूद सभी ने एकमत से कहा कि चुनावी प्रक्रिया में न उलझ कर वे आपसी तालमेल और मेलजोल को बनाए रखते हुए चुनावी प्रक्रिया में नहीं पड़ेंगे। पंचायत के पास पहले भी निर्विरोध चुने जाने और कार्य करने का अनुभव था तो उसी के आधार पर पंचायत के लोगों ने इन चुनाव में अन्य पंचायतों के लिए मिसाल खड़ी करने पर सहमति बनाई।

विकास की राह पर चलेगी पंचायत : ठाकुर
आमसहमति से पंचायत प्रधान बने एवं 2006 में निर्विरोध उपप्रधान कार्य कर चुके राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पंचायत के बुजुर्ग, युवा, महिला शक्ति को साथ लेकर निर्विरोध आई पंचायत मिलकर विकास कार्य करेगी। इसके लिए समय-समय पर बुजुर्गों की राय ली जाएगी। कहा कि युवाओं पर जताए गए विश्वास पर वे सभी खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


ये हैं मनोनीत पंचायत
राजेंद्र ठाकुर प्रधान, इंद्र ठाकुर उपप्रधान, वार्ड एक भलोह सदस्य हीरा देयी, वार्ड दो सेरी नवीन ठाकुर, वार्ड तीन कड़ेच से वीना देवी, वार्ड चार चरूंड से श्याम लाल, वार्ड पांच बलाऊ से रमा देवी को आम सहमति से सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed