फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maruti car accident at chopal, two died.

देर रात खाई में गिरी मारुति कार, दो लोगों की मौत

Sat, 23 Apr 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल (शिमला)
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल (शिमला) Updated Sat, 23 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Maruti car accident at chopal, two died.
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शिमला के चौपाल-सरांह मार्ग पर क्यारी नाला के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्यारी नाला के पास वीरवार रात करीब नौ बजे कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में सवार चारों लोग चौपाल से सरांह की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद लोग बचाव राहत के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हादसे में देईराम (40) पुत्र देविया गांव चाडज, ग्राम पंचायत धबास की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल धबास पंचायत के पूर्व प्रधान नाजर लाल (60) की शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मोहर (42) सिंह निवासी गांव शिटना व पंचायत धबास, बस्तीराम (35) निवासी धबास पंचायत का उपचार चल रहा है। घायलों को चौपाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया था।

उधर, डीएसपी चौपाल मुनिष ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है। एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने घटना के बाद रात को ही सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचकर घायलों को पांच-पांच हजार तथा मृतक के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राशि प्रदान की।

कार गिरने से युवक की मौत

Maruti car accident at chopal, two died.
शिमला-चौपाल मार्ग पर मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शिमला-चौपाल मार्ग पर मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे सुनील (20) पुत्र पुन्नू राम गांव हलाउ, तहसील चौपाल शिमला से चौपाल अपनी कार में जा रहा था।

चंबी के पास चालक का नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे करीब 150 मीटर खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय युवक कार में अकेले सवार था। गंभीर रूप से जख्मी होने से उसकी हादसे में मौत हो गई। उधर, डीएसपी मुनिश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed