{"_id":"6369f75bc5134975505afbe1","slug":"marriage-shubh-muhurat-for-four-months-shehnai-will-ring-for-26-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Marriage Shubh Muhurat: चार महीने शादी के लिए शुभ मुहूर्त, 26 दिन बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Marriage Shubh Muhurat: चार महीने शादी के लिए शुभ मुहूर्त, 26 दिन बजेगी शहनाई
Tue, 08 Nov 2022 12:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:02 PM IST
सार
शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होने वाला है। शुभ मुहूर्त मार्च 2023 तक चलेगा। इन चार महीनों के भीतर कुल 26 दिन शहनाई बजेगी।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
विस्तार
दिसंबर से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होने वाला है। शुभ मुहूर्त मार्च 2023 तक चलेगा। इन चार महीनों के भीतर कुल 26 दिन शहनाई बजेगी। शुभ मुहूर्त में विवाह समेत सभी शुभ कार्य होंगे। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 सितंबर से लेकर 25 नवंबर तक शुक्रास्त है।
विज्ञापन
इस वजह से शादियां पूरी तरह बंद थी, लेकिन अब शुभ मुहूर्त आने के बाद मंदिरों में शादियों की बुकिंग और बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। राधा-कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि लोग मंदिरों में आकर विवाह की बुकिंग करवा रहे हैं। एक-एक पंडित के पास दिसंबर की चार से पांच बुकिंग आ गई है। संवाद
विज्ञापन
शुभ विवाह मुहूर्त
दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त : 2, 4, 7, 8, 9, 14
जनवरी 2023 : 15, 25, 26, 27, 28, 30, 31
फरवरी 2023 : 1,6,7, 8, 9,10,15,16,17, 22, 23
मार्च 2023 : 8, 9
पूर्णमल धर्मशाला में दिसंबर के लिए तीन बुकिंग
शिमला। राय साहिब पूर्णमल धर्मशाला में अब तक तीन शादियों के लिए हाल की बुकिंग हो चुकी है। इनमें सेरेमनी हाल की बुकिंग 15,300 रुपये की है। जबकि सिक्योरिटी 3,000 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन