फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   marriage of 186 ex army man's daughters by central military board

पूर्व सैनिकों की बेटियों के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड का बड़ा फैसला

Sun, 03 Dec 2017 02:56 PM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
marriage of 186 ex army man's daughters by central military board

केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल केंद्रीय सैनिक बोर्ड हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों की दो बेटियों की शादी को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देगा। 

विज्ञापन








पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए नवंबर माह तक 186 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। शीघ्र पात्र लोगों को सहायता राशि दी जाएगी। केंद्रीय सैनिक बोर्ड से इस राशि के लिए पूर्व सैनिकों को सैनिक कल्याण विभाग के पास आवेदन करना होता है। 
विज्ञापन


आवेदन बेटी की शादी के 180 दिन के भीतर कर सकते हैं। 180 दिन बाद किए जाने वाले आवेदनों को सैनिक कल्याण विभाग स्वीकृत नहीं करता है। आवेदन के लिए मैरिज सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए ऐसे खाते आएगी सहायता राशि

marriage of 186 ex army man's daughters by central military board

विभाग के पास आने वाले आवेदनों का निरीक्षण कर विभाग इन्हें स्वीकृत कर केंद्रीय सैनिक बोर्ड के पास भेजता है। अगर किसी आवेदनकर्ता के दस्तावेज पूरे न हों तो विभाग उसे ऑब्जर्वेशन लिस्ट में डालकर उसकी दस्तावेजों संबंधी प्रक्रिया को दुरुस्त करवाता है।

इसके बाद ऑब्जर्वेशन लिस्ट वाले आवेदन भी केंद्रीय सैनिक बोर्ड को भेजे जाते हैं। केंद्रीय सैनिक बोर्ड आवेदनकर्ता के संबंधित बैंक अकाउंट में ही सहायता राशि डालता है। नवंबर तक 186 पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए विभाग अनुदान देगा।

उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि नवंबर तक 186 आवेदनकर्ताओं के आवेदन स्वीकृत कर केंद्रीय सैनिक बोर्ड को भेजे हैं। इसके तहत आवेदनकर्ता को बेटी की शादी के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि सहायता स्वरूप दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed