फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many roads closed in himachal due to heavy rainfall in himachal

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, मकान ढहे, कई सड़कें बंद

Thu, 23 Aug 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
many roads closed in himachal due to heavy rainfall in himachal

प्रदेश में भारी बारिश से कांगड़ा में तीन मकान और दुकान, जबकि बिलासपुर में दो मंजिला घर ढह गए हैं। भूस्खलन होने से भरमौर-पठानकोट और मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे सहित करीब 50 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


पठानकोट-मंडी एनएच कांगड़ा के भाली के पास भूस्खलन से पांच घंटे बंद रहा। शुक्रवार को भी प्रदेश के दस जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार रात को जिला कांगड़ा, चंबा, मंडी और सिरमौर के कुछ स्थानों में भारी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मानसून सामान्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मंजिला मकान गिरा, भैंसों की मौत

many roads closed in himachal due to heavy rainfall in himachal

बिलासपुर के  घुमारवीं उपमंडल के तड़ौन में दोपहर को बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई है और दो भैंसों की मौत हो गई। जिला कांगड़ा में आधा दर्जन घर खाली करवा लिए हैं। मंडी के धर्मपुर में 8 गोशालाएं गिर गई हैं।

कांगड़ा बाईपास पर पुल क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बाधित हो गया है। चढ़ियार के तहत चोरडू में बुधवार रात को हुई भारी बारिश में भूस्खलन होने से रसोई, शौचालय और बाथरूम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। राजधानी शिमला में वीरवार को दिन भर बादल छाए रहे। 

पठानकोट-मंडी एचएन पर पांच घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही

many roads closed in himachal due to heavy rainfall in himachal

पठानकोट-मंडी एचएन पर लगभग साढे़ पांच घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। एनएच पर रात दो बजे भाली के पास भूस्खलन हो गया। इस कारण एनएच पूरी तरह बंद हो गया। सुबह साढे़ सात बजे जेेसीबी से सड़क पर गिरा मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।

सड़क बंद होने के कारण नूरपुर से धर्मशाला और मंडी की ओर आने वाले सभी वाहनों के पहिये थम गए। इस कारण यात्रियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।


 

गगल में 126 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड

many roads closed in himachal due to heavy rainfall in himachal

वीरवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 32.8, ऊना में 32.2, बिलासपुर में 31.5, चंबा में 30.5, कांगड़ा में 29.5, भुंतर में 29.0, सोलन में 27.0, सुंदरनगर में 26.4, धर्मशाला में 25.8, नाहन में 25.3, कल्पा में 24.6, केलांग में 23.2, शिमला में 21.6 और डलहौजी में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बुधवार रात और वीरवार को गगल में 126, नाहन में 109, खेरी में 93, धर्मशाला में नादौन-पांवटा साहिब-अंब में 15, सरकाघाट में 14, जोगिंद्रनगर में 13, गोहर में 11 और नयननादेवी  में 10 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

सतलुज नदी में सिल्ट बढ़ने से रुकी टरबाइनें 

many roads closed in himachal due to heavy rainfall in himachal

सतलुज नदी में वीरवार को एक बार फिर से सिल्ट की मात्रा काफी अधिक होने से एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी में विद्युत उत्पादन ठप हो गया है।

इसके अलावा 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना में भी विद्युत उत्पादन बंद कर दिया गया है। सतलुज नदी में सिल्ट बढ़ने से 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना की टरबाइनों को वीरवार को रोकना पड़ा। सतलुज नदी में जलस्तर 1200 क्यूमेक्स तक बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed