फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many roads and pathankot manali nh Blocked due to landslide in hp

मौसम खुलने के बाद भी पठानकोट-मनाली हाईवे सहित कई सडकें बंद

Mon, 30 Jul 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
many roads and pathankot manali nh Blocked due to landslide in hp

मौसम साफ होने पर भी मंडी-पठानकोट हाईवे पर दुश्वारियों का दौर नहीं थमा है। यातायात बहाली के लिए अभी तक मशीनरी नहीं लगाई गई है। सोमवार को लोग पहाड़ की पगडंडियों से आवाजाही करते रहे।

विज्ञापन


इलाके में एक समारोह को लेकर भी सामान पहाड़ के रास्ते ही ढोना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने जल्द हाईवे बहाली की मांग उठाई है। उधर, लोनिवि ने अगस्त 2017 में कोटरोपी हादसे के दौरान ध्वस्त हुए एनएच की पुरानी अलाइनमेंट को खोज निकाला है।
विज्ञापन


पिछले दिनों भूस्खलन से विभाग की किरकिरी के बाद एक साल के अंतराल पर आनन फानन अलाइनमेंट ढूंढ रिपोर्ट सौंपी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद

many roads and pathankot manali nh Blocked due to landslide in hp

वहीं, बारिश बंद होने के बाद भी सूबे की दो दर्जन से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। प्रशासन का कहना है कि बारिश के चलते भूस्खलन के गीले मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही है।

सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  सुंदरनगर में 32.6, कल्पा में 22.8, ऊना में 34.6, नाहन में 28.1, सोलन में 27, कांगड़ा में 32.8, बिलासपुर में 32.1, हमीरपुर

में 33.8, चंबा में 31.2 और केलांग में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed