Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Many buildings in Patyog, Panthaghati, Anadel are in danger, Komli Bank parking vacated

Shimla News: पटयोग, पंथाघाटी, अनाडेल में कई भवनों को खतरा, खाली की कोमली बैंक पार्किंग

Wed, 03 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Many buildings in Patyog, Panthaghati, Anadel are in danger, Komli Bank parking vacated
बीसीएस के हाटेश्वरी मंदिर के पास भवन का डंगा गिरा
विज्ञापन

अनाडेल के गवाही में भी बहुमंजिला मकान खतरे की जद में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के कारण बुधवार को भूस्खलन होने से शहर के पंथाघाटी, पटयोग और न्यू शिमला में बने रिहायशी भवनों को खतरा हो गया है। शहर के पटयोग वार्ड में बीसीएस के पास हाटेश्वरी मंदिर के पास बने बहुमंजिला भवन की नींव के पास भूस्खलन हो गया है।


पार्षद आशा शर्मा के अनुसार इससे भवन को खतरा पैदा हो गया है। कसुम्पटी वार्ड के पंथाघाटी क्षेत्र में भी एक बहुमंजिला भवन को खतरा पैदा हो गया है। पार्षद रचना शर्मा के अनुसार बुधवार दोपहर के समय भवन की नींव के पास दरार पड़ गई। इसके बाद भूस्खलन हो गया। अब मौके पर तिरपाल लगाए जा रहे हैं। अनाडेल वार्ड के गवाही क्षेत्र में भी भूस्खलन होने से एक रिहायशी भवन को खतरा है। मौके पर पहुंची पार्षद उर्मिला कश्यप ने बताया कि पानी का रिसाव रोकने के लिए तिरपाल लगाए जा रहे हैं। अनाडेल वार्ड के कोमली बैंक में बनी नगर निगम की पार्किंग में भी दरारें आ गईं है। पार्षद उर्मिला कश्यप के अनुसार इसे खाली करवा दिया है। दो साल पहले भी यह पार्किंग धंस गई थी।
विज्ञापन




शहर में कहां क्या नुकसान हुआ
खलीनी में संतोषी माता मंदिर के पास पार्किंग में दरारें, खाली करवाई
लोअर खलीनी में मेहता निवास के पास सड़क पर आईं दरारें, तिरपाल लगाए
कसुम्पटी में हिमुडा काॅलोनी के पास सड़क बंद, निगम ने की बहाल
पंथाघाटी चौक पर गिरे पत्थर और मलबा, बाधित हुआ यातायात
फागली से टूटीकंडी तक बायपास सड़क पर पड़ी दरारें, धंसने का खतरा
समरहिल में शिवालिक एंबुलेंस रोड भूस्खलन से बंद, चार पेड़ बने खतरा
अनाडेल में गवाही कड़ोग सड़क भूस्खलन से बंद, आज होगा बहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article