{"_id":"85cada8750df2a154452a8cb9210ed8c","slug":"manipur-slain-soldiers-body-reached-their-hometown-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में सेना के काफिले पर घात लगाकर गए कायराना उग्रवादी हमले में शहीद हुए हिमाचल के 7 जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गए हैं। पहले शव शनिवार रात 9.55 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से इन्हें राजकीय सम्मान के साथ मंडी, सिरमौर, बिलासपुर और कांगड़ा के लिए सड़क मार्ग से एंबुलेंस के जरिये रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और डीसी सोलन मदन चौहान चंडीगढ़ पहुंचे हुए थे। आज सातों शहीदों के पैतृक गांवों में सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार को शहीदों के परिजन दिन भर भूखे प्यासे पार्थिव देह आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
शहादत पाने वालों में मंडी के प्रकाश चंद, मनोज कुमार, विकास भारद्वाज, सिरमौर के सोहन सिंह, अशोक कुमार, कांगड़ा के रजनीश सिंह और बिलासपुर के राजेश कुमार हैं। एक साथ सात जवान शहीद होने से पूरे हिमाचल में शोक की लहर है।
विज्ञापन